फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Court issues notice to Aligarh MP Satish Gautam

Aligarh News: सांसद सतीश गौतम को अदालत से नोटिस जारी, धमकाने का आरोप, 2 जून को होगी सुनवाई

Sat, 03 May 2025 10:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 03 May 2025 10:58 PM IST
सार

दो व्यक्ति काले रंग की गाड़ी पर सवार होकर केशवदेव के घर आए। उन्होंने कहा कि उन्हें सांसद ने भेजा है। चलकर उनसे बात कर लो। मगर केशवदेव ने उस दिन स्वास्थ खराब होने की बात कह जाने से इंकार कर दिया तो वे अगले दिन रात्रि में साढ़े नौ बजे फिर आए। 

विज्ञापन
Court issues notice to Aligarh MP Satish Gautam
अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भ्रष्टाचार विरोधी सेना के अध्यक्ष केशवदेव को धमकी देने के आरोपों पर दायर याचिका में अदालत ने सांसद सतीश गौतम को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस एमपी-एमएलए कोर्ट ने केशवदेव की ओर से दायर याचिका को परिवाद के रूप में स्वीकार कर दिया है, जिसमें सांसद को अपना पक्ष रखने को कहा गया है। मामले में सुनवाई के लिए दो जून की तारीख नियत है।
विज्ञापन


यह परिवाद मेलरोज बाईपास निवासी पं. केशवदेव गौतम की ओर से एमपी-एमएलए कोर्ट में दायर किया गया था। जिसमें कहा था कि तीन अक्टूबर 2023 को रात्रि 10 बजे वे अपने घर पर थे। तभी दो व्यक्ति काले रंग की गाड़ी पर सवार होकर उनके घर आए। उन्होंने कहा कि उन्हें सांसद ने भेजा है। चलकर उनसे बात कर लो। मगर केशवदेव ने उस दिन स्वास्थ खराब होने की बात कह जाने से इंकार कर दिया तो वे अगले दिन रात्रि में साढ़े नौ बजे फिर आए। फिर से चलने की बात कही। मगर उन्होंने जाने से इंकार कर दिया तो उन्होंने फोन से सांसद से बात कराईं। 
विज्ञापन


आरोप है कि सांसद ने केशवदेव को धमकाया। इसी मामले में थाना स्तर पर शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने पर अदालत में अर्जी दायर की गई थी। जिस पर अदालत ने परिवाद दर्ज कर लिया था। इसी मामले में एमपी-एमएलए मामलों की सुनवाई वाली विशेष एसीजेएम अदालत ने सांसद को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी करते हुए दो जून तारीख नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed