{"_id":"64296fdef8bda56d0c025377","slug":"court-approved-the-girl-love-parents-got-defeated-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: युवती के प्यार पर कोर्ट ने लगाई मुहर, मां-बाप को मिली हार, पुलिस ने पहुंचाया युवक के घर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: युवती के प्यार पर कोर्ट ने लगाई मुहर, मां-बाप को मिली हार, पुलिस ने पहुंचाया युवक के घर तक
Sun, 02 Apr 2023 05:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 02 Apr 2023 05:37 PM IST
सार
बालिग होने के कारण कोर्ट में युवती ने अपने प्रेमी युवक के साथ शादी करने व उसी के साथ जिंदगी बिताने को कहा। इस पर कार्ट ने एक अप्रैल को युवती के ब्यानों के आधार पर प्रेमी युवक के सुपुर्द करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
प्यार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
विस्तार
शौच के बहाने पड़ा पड़ोसी गांव के युवक के संग भाग कर की शादी। शादी करने के बाद दोनों थाने पहुंच गए। मामला कोर्ट में गया, तो कोर्ट ने युवती के पक्ष में निर्णय देकर उसे प्रेमी युवक के सुपुर्द करने का आदेश सुनाया। पुलिस युवती को युवक के घर तक छोड़ने गई।
विज्ञापन
थाना गंगीरी के एक गांव की निवासी युवती पड़ोसी गांव के युवक के साथ 16 मार्च को घर से शौच का बहान कर भाग गयी थी। युवती के परिवाल वालों ने पडौसी गांव के युवक के खिलाफ अपहरण का थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। युवती शादी करने के बाद 29 मार्च को अपने प्रेमी युवक के साथ थाने आ गयी। पुलिस ने युवती का डाक्टरी परीक्षण व कोर्ट में ब्यान कराये।
विज्ञापन
एसआई सुशील कुमार ने बताया कि बालिग होने के कारण कोर्ट में युवती ने अपने प्रेमी युवक के साथ शादी करने व उसी के साथ जिंदगी बिताने को कहा। इस पर कार्ट ने एक अप्रैल को युवती के ब्यानों के आधार पर प्रेमी युवक के सुपुर्द करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने युवती को प्रेमी युवक के हवाले करते हुए उसके घर तक पहुंचाया है। कोर्ट के आदेश से जहां एक ओर युवती के प्यार की जीत हुई, वहीं दूसरी ओर माता-पिता कोर्ट के फैसले से दुखी होकर अपने घर बैठ गये।