{"_id":"6626de92918e15a4bc0c7a54","slug":"couple-dies-in-accident-on-yamuna-expressway-aligarh-news-c-2-1-ali1010-376061-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में दंपती की मौत
Tue, 23 Apr 2024 03:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 23 Apr 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की सुबह करीब छह बजे टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर प्वाइंट 51 सिमरौठी गांव के समीप
अचानक रुकी वॉल्वो बस में पीछे से आई कार टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि उनके तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक के भी चोंट आई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
सुल्तानपुर जनपद में थाना बंधुआ के गांव धारूपुर निवासी विजयपाल यादव (38) पुत्र वंशराज, उनकी पत्नी कोमल यादव (35) अपनी पुत्री नैंसी (10), रियांशी (12) और पुत्र सागर (9) के साथ सुल्तानपुर से दिल्ली कैब लेकर जा रहे थे। श्रीराम कॉलोनी राजीव नगर दिल्ली निवासी जाहिद पुत्र अब्दुल करीम गाड़ी चल रहा था।
यमुना एक्सप्रेस वे पर सिमरौठी के पास आगे चल रही वॉल्वो बस के चालक ने अचानक बस रोक दी। इस पर संभालने की कोशिश में अनियंत्रित होकर कार पीछे से बस में जा टकराई। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छेनी-हथौड़ी से कार को काटकर उसमें फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी को पुलिस कर्मी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने विजयपाल यावद व कोमल यादव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
टप्पल थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि वॉल्वो बस चालक के मुख्य मार्ग से बस को साइड में लगाने के दौरान कार के पीछे से टकराने की आशंका है। मृतकों के परिवार वालों को खबर देने के साथ शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।