फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Counting of votes, results of members not declared

मतगणना जारी, जिपं सदस्य के परिणाम घोषित नहीं

Mon, 03 May 2021 01:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes, results of members not declared
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई। राउंडवार मतपेटिकाएं खोली गईं। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे एक भी उम्मीदवार का परिणाम देर रात 10 बजे तक जारी नहीं हुआ। ग्राम प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य पद के 622 उम्मीदवारों के परिणाम रात 8 बजे तक जारी हो गए। हालांकि, विजेताओं के नामों की सूची जारी नहीं की गई। सिर्फ ब्लाकवार संख्या ही सामने आई। देर रात तक प्रधानी के 304, बीडीसी के 185 और ग्राम पंचायत सदस्य के 133 उम्मीदवारों के परिणाम जारी हुए।
विज्ञापन

जिले के 12 ब्लॉकों में मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। रात आठ बजे तक लोधा ब्लाक से 33 ग्राम प्रधान, 19 बीडीसी और 6 ग्राम पंचायत सदस्यों का परिणाम जारी हुआ।
विज्ञापन

बिजौली ब्लॉक में 20 प्रधान और 10 बीडीसी का परिणाम जारी हुआ। टप्पल से 18 प्रधान, 16 बीडीसी का परिणाम जारी हुआ। गोंडा ब्लाक से 23 ग्राम प्रधान, 14 बीडीसी और 25 ग्राम पंचायत सदस्य का परिणाम जारी हुआ। गंगीरी ब्लाक से 28 ग्राम प्रधान, 10 बीडीसी और 32 ग्राम पंचायत सदस्यों का परिणाम जारी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, खैर ब्लाक से 25 ग्राम प्रधान, 17 बीडीसी और 31 ग्राम पंचायत सदस्य का परिणाम जारी हुआ। इगलास ब्लाक से 30 ग्राम प्रधान, 11 बीडीसी का परिणाम जारी हुआ। धनीपुर ब्लाक से 3 ग्राम प्रधान, 18 बीडीसी और 2 ग्राम पंचायत सदस्य का परिणाम जारी हुआ।

अतरौली ब्लाक से 40 ग्राम प्रधान, 18 बीडीसी का परिणाम जारी हुआ। चंडौस ब्लाक से 35 ग्राम प्रधान, 25 बीडीसी और 25 ग्राम पंचायत सदस्यों का परिणाम जारी हुआ। अकराबाद ब्लाक से 20 ग्राम प्रधान, 17 बीडीसी का परिणाम जारी हुआ। जवां ब्लाक से 29 ग्राम प्रधान, 10 बीडीसी और 12 ग्राम पंचायत सदस्यों का परिणाम जारी हुआ।
आंकड़ों पर एक निगाह
33 क्षेत्र पंचायत सदस्य जिले में मतदान से पूर्व ही निर्विरोध निर्वाचित हुए।
4274 ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशी मतदान से पूर्व ही निर्विरोध निर्वाचित हुए।
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 474 उम्मीदवार मैदान में खड़े हुए।
ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए 6001 उम्मीदवार मैदान में खड़े हुए।
सदस्य क्षेत्र पंचायत पद के लिए 5198 उम्मीदवार मैदान में खड़े हुए।
ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 4185 उम्मीदवार मैदान में खड़े हुए।
प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत के पदों पर एक नजर
कुल ग्राम पंचायत प्रधानी के पद 867
कुल ग्राम पंचायत सदस्य के पद 10973
जिला पंचायत सदस्य के कुल पद 47
क्षेत्र पंचायत सदस्य के कुल पद 1156
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed