फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Counting agents with criminal image will not become

अलीगढ़ : आपराधिक छवि वाले नहीं बनेंगे मतगणना एजेंट

Sat, 05 Mar 2022 12:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Counting agents with criminal image will not become
मतगणना स्थल का निरीक्षण करते एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल और एडीएम वित्त विधान जायसवाल। - फोटो : CITY OFFICE
10 मार्च को धनीपुर मंडी में होने वाली मतगणना के लिए चुनाव मैदान में खड़े प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट की सूची जिला प्रशासन स्तर से तलब कर ली गई है। इन्हें मतगणना एजेंट बनाने से पहले इनके चरित्र का पुलिस स्तर से सत्यापन कराया जाएगा। हालांकि मतगणना के लिए किसी भी आपराधिक छवि वाले व्यक्ति को एजेंट नहीं बनाया जाएगा। मतगणना में सांसद, जनप्रतिनिधि या किसी तरह की सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति भी एजेंट नहीं बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि इसके लिए रिटर्निंग ऑफिसरों एवं प्रभारी अधिकारियों को मतगणना के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं सुरक्षा प्रबंधों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि विधानसभावार मतगणना के लिए चिह्नित स्थान पर नक्शे के अनुसार फ्लैक्स, बैरिकेडिंग, साउंड, जाली एवं स्टील सीट से कवर्ड, मतगणना स्थल पर प्रेक्षकगण, जिलाधिकारी कक्ष, मीडिया सेंटर, चिकित्सा कैंप एवं निर्वाचन कार्यालय आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। ईवीएम में डाले गए मतों की गिनती के लिए प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबल एवं डाक मतपत्रों की गिनती के लिए चार-चार टेबल लगाई जाएंगी। पोस्टल बैलेट की स्कैनिंग के लिए टेबल का निर्धारण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि खैर विधानसभा में डाक मतपत्रों की स्कैनिंग के लिए चार, बरौली में एक, अतरौली में दो, छर्रा, कोल व शहर में एक-एक, इगलास में चार टेबल लगायी जाएंगी।
विज्ञापन

अफसरों ने लिया धनीपुर मंडी का जायजा
धनीपुर मंडी में मतगणना की तैयारियां अब जोर पकड़ गई हैं और उन्हें अंतिम रूप देने की तैयारी की जा रही है। इस क्रम में शुक्रवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल, एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने मतगणना स्थल पहुंचकर स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed