फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corruption

पांच लाख के लेनदेन ने खोली करोड़ों के वारे-न्यारे की पोल

Sat, 20 Feb 2021 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Corruption
तहसील कोल के करोड़पति लेखपाल कुमरपाल को छेरत इलाके की चरागाह की जमीन के मामले में पांच लाख रुपये का लेनदेन भारी पड़ गया और उसकी करोड़ रुपये की रिश्वतखोरी की पोल खुल गई। यह शिकायत 2019/20 में विजिलेंस से हुई थी। विजिलेंस ने लेखपाल के संबंध में तहसील कोल के उप निबंधक-2 से इसकी संपत्ति के संबंध में ब्योरा मांगा तो 19 बैनामों की शक्ल में करोड़ों की संपत्ति सामने आई।
विज्ञापन

अभी अंदेशा यह भी जताया जा रहा है कि लेखपाल के संबंध में उप निबंधक प्रथम और तृतीय के यहां से भी ब्योरा मांगा जा सकता है, जिसमें कई और संपत्तियों के राज उजागर होंगे। हालांकि अभी जांच आगे नहीं बढ़ पाई है। शुक्रवार को नायब तहसीलदार के छुट्टी पर होने के चलते पत्रावली पेश नहीं की जा सकी। अधिकारी आज या फिर सोमवार को इस मामले में नायब तहसीलदार से पूरी पत्रावली तलब करते हुए आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि लेखपाल कुमरपाल के खिलाफ 2019-20 में हुई शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने उसकी पत्नी धर्मवती देवी के नाम पर अर्जित संपत्ति के ब्योरे की डिटेल खंगाली थी। इसमें खैर व दिल्ली रोड पर आठ साल में 19 बेशकीमती जमीनों के बैनामे सामने आए हैं। इस जांच तहसील टीम डेढ़ साल से दबाए बैठी थी। बृहस्पतिवार को डीएम चंद्रभूषण सिंह ने मामले में संज्ञान लिया और पत्रावली पेश करने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को नायब तहसीलदार के छुट्टी पर होने के चलते मामले में कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। तहसीलदार कोल संतोष कुमार ने बताया कि लेखपाल के संबंध में आज या फिर सोमवार तक पत्रावली तलब करते हुए जिलाधिकारी के सामने पेश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed