{"_id":"5fe788d48ebc3e3ba47b57d3","slug":"corruption-charge-against-pollution-control-board-officers-city-office-news-ali2521490193","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत हुई है। बोर्ड के अधिकारियों पर पैसे लेकर अवैध ईंट-भट्ठे संचालित कराने का आरोप लगा है। डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को मामले की जांच सौंपी है।
आधा दर्जन से अधिक शिकायत कर्ताओं ने लिखित शिकायत डीएम सहित एनजीटी के दिल्ली कार्यालय, सीएम, मंडलायुक्त सहित कई विभागों को दी है। इसमें आरोप है कि जिले की खैर तहसील में आठ, इगलास तहसील में 20, अतरौली में 10, कोल तहसील में आठ, गभाना में पांच ऐसे ईंट भट्ठों का संचालन हो रहा है, जो अवैध है।
यह पर्यावरण में प्रदूषण फैला रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अगर, कार्रवाई होती भी है तो वह नोटिस तक सीमित रह जाती है। डीएम ने इस मामले की जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंपकर रिपोर्ट मांगी है।