{"_id":"5eab27178ebc3e90240f72b5","slug":"coronas-heavy-on-seven-rounds-soldier-postponed-due-to-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात फेरों पर भारी कोरोना, ड्यूटी के चलते सिपाही ने टाला विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात फेरों पर भारी कोरोना, ड्यूटी के चलते सिपाही ने टाला विवाह
Fri, 01 May 2020 12:59 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Fri, 01 May 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
सौरभ कुमार
- फोटो : Dig Vishal
कोरोना संक्रमण से जंग जीतने में आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को कुर्बानियों से गुजरना पड़ रहा है। खासकर पुलिस इस भूमिका में सबसे अहम रोल अदा कर रही है। ऐसा ही एक वाकया अकराबाद थाने में तैनात सिपाही सौरभ कुमार का सामने आया है। उन्होंने अपनी 2 मई को प्रस्तावित शादी को कोरोना से जंग लड़ने की खातिर टाल दिया है। सिपाही ने प्रण लिया है कि जब तक कोरोना से जंग जीतकर हालात सामान्य नहीं हो जाते, वह शादी नहीं करेंगे।
मूलरूप से फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र के रहने वाले सौरभ कुमार वर्तमान में अकराबाद थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर हैं। घर में पिता और दो भाई हैं, जिनमें पिता और एक भाई फौज में रहकर देश की रक्षा कर रहे हैं। सौरभ पुलिस में रहकर समाज की रक्षा कर रहे हैं। सौरभ ने बताया कि उनका विवाह इटावा की एक युवती के साथ तय हुआ है। लॉक डाउन से पहले शादी के कार्ड छपकर आ गए। शादी की तैयारी शुरू हो गई। मगर, इस बीच कोरोना महामारी ने देश में सैकड़ों लोगों को जान ले ली।
इससे आहत होकर और उन्होंने संकट की इस घड़ी में शादी जैसे हंसी-खुशी के समारोह को करना उचित नहीं समझा। इसके साथ ही प्रण लिया कि वह अब छुट्टी पर भी नहीं जाएंगे। कोरोना वायरस से जनता अपने घरों में सुरक्षित रहे। इसलिए हम सड़कों पर ड्यूटी करेंगे। सौरभ के मुताबिक परिवार वालों ने भी इस फैसले का पूरा समर्थन दिया। वधू पक्ष ने भी हंसी-खुशी से फैसला मान लिया है।
विज्ञापन
अब अपना फर्ज पूरा करने के बाद ही शादी करूंगा। सौरभ ने लोगों से अपील की है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करें, मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। पुलिस आपकी सेवा में तैनात हैं। पुलिस की अपील का सम्मान करें। इधर, एसएसपी मुनिराज जी ने भी सिपाही के फैसले का सम्मान करते हुए कहा कि पुलिस समाज की रक्षा में अपना सब कुछ त्यागने को सदैव तत्पर रहती है।