{"_id":"5e85e5c28ebc3e72b1179441","slug":"corona-virus-positive-patient-found-in-aligarh-involved-in-delhi-nizamuddin-markaz","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकराबाद का मरीज कोरोना पॉजिटिव नहीं, 24 घंटे बाद फिर की जाएगी जांच : मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकराबाद का मरीज कोरोना पॉजिटिव नहीं, 24 घंटे बाद फिर की जाएगी जांच : मेडिकल कॉलेज
Thu, 02 Apr 2020 10:35 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 02 Apr 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
निजामुद्दीन मरकज
- फोटो : जी पाल
अकराबाद में दिल्ली की जमात से लौटे कोरोना संक्रमण संदिग्ध मरीज की जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रही जांच में उसको नेगेटिव पाया गया है । यानि कि उसको कोरोना का संक्रमण नहीं है । इस संबंध में एएमयू जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवाई ने बताया कि जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के मुताबिक जो फाइनल जांच की गई है उसमें अकराबाद के कोरोना संदिग्ध मरीज की जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है ।
विज्ञापन
लेकिन हालात को देखते हुए हम मरीज की एक बार फिर 24 घंटे बाद फिर से जांच करेंगे। इसके साथ ही शहर में उठ रही इस प्रकार की बातें कि, शहर में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है, उनको विराम लग गया है। एहतियातन संदिग्ध और उसके संपर्क में आने वाले लोग आइसोलेशन में जरूर रहेंगे। यह रोकथाम की दृष्टि से बहुत जरूरी है।
विज्ञापन