फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona virus

संक्रमित मरीज मिलने पर पूरे मोहल्ले की होगी कोविड जांच

Wed, 28 Oct 2020 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Corona virus
त्योहारी सीजन के मद्देनजर जिला प्रशासन कोरोना महामारी को लेकर पहले से और अधिक सतर्क हो गया है। जिला प्रशासन ने तय किया है कि अब जहां भी कोविड-19 मरीज पाया जाएगा, वहां शुरूआती दौर की व्यवस्था के तहत मरीज के परिवार सहित आस-पड़ोसियों की भी जांच कराई जाएगी। अगर, घनी बस्ती या मोहल्ला है तो पूरे मोहल्ले की जांच कराई जाएगी। साथ ही डीएम ने सभी सरकारी और निजी अस्पताल के डाक्टरों को निर्देश जारी किए हैं कि वह सर्दी, खांसी एवं बुखार से ग्रसित मरीजों का कोविड टेस्ट अनिवार्य रूप से कराएं। अगर, किसी भी प्रकार की लापरवाही या बीमारी छिपाने की बात सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को हुई कोरोना समीक्षा बैठक में यह आदेश दिए गए। उन्होंने कहा कि त्योहार का सीजन है। लोगों का बाजारों में खरीदारी के लिए निकलना पहले से अधिक हो रहा है। ऐसे में दुकानदारों और आम जनता को कोरोना के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष अपने-अपने इलाकों के भीड़भाड़ वाले बाजारों में भ्रमणशील रहें। पांच से अधिक लोग जहां एक साथ दिखाई दें, उनका कोविड टेस्ट कराया जाए।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि जनपद में 2 लाख 52 हजार कोविड-19 की जांच हो चुकी हैं। मरीजों का रिकवरी रेट 97 प्रतिशत है। निर्देश दिए कि मलखान सिंह जिला अस्पताल में कोविड-19 की आरटीपीसीआर जांच के लिए अतिरिक्त सेंटर स्थापित किया जाए। वहां मुफ्त में जांच कराई जाए। बैठक में एडीएम सिटी, प्रशासन, वित्त एवं राजस्व, सिटी मजिस्ट्रेट, एसीएम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed