फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona Virus

अलीगढ़: महाराष्ट्र-बेंगलुरु से लौटे लोगों की तलाश में जुटा प्रशासन

Mon, 23 Mar 2020 12:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus
lockdown - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने अब विदेश से आए लोगों के साथ ही महाराष्ट्र-बेंगलुरु सहित अन्य राज्यों से आए लोगों की तलाश भी शुरू कर दी है। रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान बार्डर स्कीम के तहत की गई चेकिंग के दौरान इगलास पर 55 लोगों को रोका गया। ये सभी लोग महाराष्ट्र और बेंगलुरु से वापस आए थे। हालांकि राहत रही कि इनमें से कोई भी कोरोना पॉजीटिव नहीं मिला।

विज्ञापन


जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना अलर्ट को लेकर थानावार गठित की गई टीमों को इस काम में लगाया गया है। साथ ही लोगों से अनुरोध भी किया जा रहा है कि वह अपने और अपनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए खुद ही अपना चेकअप कराएं। अगर, किसी भी प्रकार से अपने आप को अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो तत्काल डाक्टर की सलाह पर अपनी जांच कराएं। साथ ही जिला प्रशासन को भी इस बात की जानकारी दें कि वह हाल में किस देश या राज्य से लौटे हैं। वहां कितने दिन रहे ।

विज्ञापन

किस काम से गए थे। किसी कोरोना संदिग्ध या पॉजीटिव के संपर्क में तो नहीं आए आदि। इन सब बिंदुओं पर जानकारी मांगी व एकत्रित की जा रही है। ऐसे लोगों को उनके चेकअप के आधार पर आइसोलेट किया जाएगा।

इधर, जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार को जिले के आगरा, दिल्ली, मथुरा एवं मुरादाबाद, एटा बार्डरों पर चेकिंग के दौरान मथुरा-इगलास बार्डर पर मुंबई एवं बंगलुरु से आये 55 लोगों का परीक्षण हुआ। अन्य बार्डरों पर भी 100 से अधिक लोगों की चेकिंग की गई। इनमें से कोई भी पॉजीटिव नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed