फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona Virus

कोरोना की दूसरी लहर के लिए रहें तैयार

Tue, 27 Oct 2020 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद एवं विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने सोमवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ प्रदेश के सभी जिलों के दस-दस अधिकारियों के साथ जूम एप के माध्यम से बातचीत की। विशेषज्ञों ने अधिकारियों को संक्रमण की दूसरी लहर आने की स्थिति में तैयार रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने कहा कि आप यह न सोचे कि कोरोना चला गया। पहले से अधिक नमूनों की जांच करें। खासकर वैसी जगह पर नमूना लें जहां संक्रमित मरीज निकलने की आशंका अधिक है। 10-12 की जगह 20-25 संपर्कियों का नमूना लेकर जांच करें। उपचार एवं जांच में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। कार्यक्रम में सीएमाओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी, एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह, डॉ. अनुपम भाष्कर, डॉ. शोएब, डॉ. एबी सिंह, डॉ. रामकिशन, डॉ. रेनू शर्मा, डॉ. देवेंद्र कुमार वार्ष्णेय और पुष्पेंद्र शर्मा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed