फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona virus alert in aligarh, control room has been setup.

कोरोना वायरस अलर्ट: कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित, तीन डॉक्टर हर समय रहेंगे तैनात

Sat, 07 Mar 2020 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Corona virus alert in aligarh, control room has been  setup.
कलेक्ट्रेट सभागार में कोरोना वायरस को लेकर प्रेस कांफ्रेस करते प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस को लेकर जिले में अलर्ट घोषित करते हुए डीएम ने शुक्रवार को वार रूम कार्यालय में कोरोना वायरस का कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह 24 घंटे तीन डॉक्टर तैनात रहेंगे। इसके अलावा एक एंबुलेंस भी तैनात की है तथा मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। किसी व्यक्ति के संदिग्ध लगने पर उसकी जानकारी इन नंबरों पर दी जा सकती है। उसे घर से ही लेकर आया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम व नगर निकाय में सफ ाई व्यवस्था दुरुस्त करने और किसी मरीज पर संदेह होने पर स्वास्थ्य विभाग को तुरंत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही अभी तक अलीगढ़ में एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। एहतियातन जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बना लिए गए हैं। कोरोना को लेकर फैल रहीं भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है। वहीं, नगर निगम और एफडीए को खुले में खाद्य पदार्थ बेचपे वालों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

खुले में मीट बिक्री पर प्रतिबंध
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने खुले में मीट, मुर्गा, मछली, कटे फल आदि की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। एडीएम सिटी, एडीएम प्रशासन व नगर आयुक्त को निर्देश जारी किए हैं, जिसमें मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी एवं एफ डीए के अधिकारियों की टीम बनाकर खुले में बेचे जा रहे कटे फ ल, मीट, मुर्गा, मछली आदि को तत्काल प्रतिबंधित किया जाए। डीएम ने कहा कि यदि मीट का विक्रय किया जाना आवश्यक है तो सुरक्षात्मक उपायों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। दुकानदार अगर आदेशों का पालन नहीं करेंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही जनता, दुकानदार और अधिकारियों-कर्मचारियों के स्तर से सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरस के लक्षण
कोरोना वायरस के लक्षण स्वाइन फ्लू जैसे हैं। इसके संक्रमण के फ लस्वरूप नाक बहना, बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, सिर में तेज दर्द, निमोनिया और गले में खराश जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
यह बरतें सावधानियां
-साबुन पानी या अल्कोहल आधारित हैंड वाश से अच्छी तरह हाथ साफ करें।
-खांसते या छींकते हुए अपनी नाक और मुंह को ढकें।
-जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचें।
-पशुओं के संपर्क में आने से बचें।
-भीड़-भाड़ वाली जगह पर न जाएं, खास तौर पर चीन से सफ र कर लौटे व्यक्ति से दूर रहें।
-सब्जी और फ लों को खाने से पहले अच्छी तरह धोएं।
इन नंबरों पर करें फोन
डॉ. एससी गुप्ता संक्रामक रोग नियंत्रण अधिकारी, मोबाइल नंबर 9411803254
डॉ. पीके शर्मा एसीएमओ नोडल अधिकारी, मोबाइल नंबर 9761220777’
डॉ. एम सोईब, मोबाइल नंबर 9696360502
डीएम वार रूम, मोबाइल नंबर 9457296582
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed