फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona reports of 29 people are in waiting.

अलीगढ़ : दो कैदी समेत 29 लोगों के रिपोर्ट का इंतजार

Sat, 11 Apr 2020 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Corona reports of 29 people are in waiting.
पिता के साथ मारपीट करने के आरोप में जेल गए युवक सहित दो कैदी, इमाम एवं जमात में शामिल पीएससी के सिपाही समेत 29 लोगों की रिपोर्ट आज आने की उम्मीद है। कोरोना वायरस से संक्रमित युवक पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की नजर रिपोर्ट पर है।
विज्ञापन

पिता के साथ मारपीट के आरोप में बृहस्पतिवार को जेल भेजे गए रामबाग के युवक के स्वाब का नमूना शुक्त्रस्वार को लिया गया। अभी वह छेरत के राजकीय होम्योपैथी कॉलेज स्थित क्वारंटीन है। उसके संपर्क में आए एक अन्य कैदी व हवालात में बंद हुए तीन युवकों का भी नमूना जांच के लिए लिया गया है। फैज मस्जिद के आसपास के 6 इमाम व मौलवी का भी नमूना लिया गया है। इसके अतिरिक्त पीएससी के एक सिपाही, चेन्नई से लौटे युवक एवं नोएडा से लौटे हरदुआगंज के युवक का नमूना लिया गया है। सिपाही जमात में शामिल हुआ था। फैज मस्जिद के आसपास 15 लोगों का नमूना लिया गया है। रामबाग के युवक के संपर्क में आए क्वार्सी थाना के दो होमगार्ड एवं 11 पुलिसकर्मी होटल में क्वारंटीन हैं। छेरत स्थित क्वारंटीन में 30 लोग है।
विज्ञापन

मां-बेटा क्वारंटीन में भर्ती
अलीगढ़। अकराबाद की महिला एवं उसके पुत्र को रात में छेरत स्थित क्वारंटीन में भर्ती किया गया है। महिला की तबियत खराब है। उसको देखते हुए पुत्र को भी क्वारंटीन किया गया है। इन लोगों का नमूना शनिवार को लिया जाएगा। सासनी गेट क्षेत्र के विहारीनगर से चंडीगढ़ से लौटे लोगों के स्वास्थ्य जांच की चर्चा है। लेकिन देर रात तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed