फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona positive two women gave birth to a healthy child

अलीगढ़ः कोरोना संक्रमित दो महिलाओं ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

Tue, 18 Jan 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Corona positive two women gave birth to a healthy child
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में कोविड-19 संक्रमित दो गर्भवती महिलाओं ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। एक गर्भवती महिला का प्रसव अभी होना है। दीनदयाल अस्पताल, जेएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कोविड वार्ड में 24 मरीज भर्ती हैं, जिसमें दो गंभीर हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं के प्रसव के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय को रिजर्व कर दिया गया है। दो दिन में यहां दो संक्रमित महिलाओं ने स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। एक गर्भवती महिला का प्रसव होना है। सीएमएस डॉ. अनुपम भास्कर ने बताया कि आज कोविड वार्ड से 12 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब कोविड के छह मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक प्रो. हैरिस खान ने बताया कि सोमवार सुबह में कोविड वार्ड में 18 मरीज थे। उन्होंने बताया कि दो मरीज गंभीर हैं। हालांकि? वह दूसरी बीमारी से ग्रस्त हैं और प्रोटोकॉल के तहत जांच कराने पर कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। एक मरीज डायलिसिस एवं दूसरा वेंटिलेटर पर है।
विज्ञापन

दीनदयाल में डॉक्टर की मांग, 10 संक्रमित
अलीगढ़। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में दस डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। सीएमएस डॉ. अनुपम भास्कर ने सीएमओ को पत्र लिखकर डॉक्टर उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मौत
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के इमरजेंसी में सोमवार को भुजपुरा निवासी युवक को लेकर परिजन पहुंचे। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की बहन ने बताया कि रविवार को शरीफ की तबियत ज्यादा खराब हुई। सर्दी एवं खांसी के साथ ही सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने बताया कि शरीफ की पत्नी की मृत्यु पहले हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed