फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona positive jamatee report and 29 others report found negative.

कोरोना पॉजिटिव जमाती के संपर्कियों सहित 29 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव

Sun, 12 Apr 2020 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Corona positive jamatee report and 29 others report found negative.
गोविंद नगर की फैज मस्जिद में फिरोजाबाद के जमाती युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद चल रही कवायद के बीच शनिवार को जिले के लिए राहत भरी खबर आई है। पिछले दो दिन में उसके संपर्क में आने वालों सहित 29 लोगों की जांच रिपोर्ट में निगेटिव आया है। वहीं शनिवार को जंगलगढ़ी, शाहजमाल सहित छेरत में क्वारंटीन लोगों समेत कुल 44 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट रविवार शाम तक आएगी।
विज्ञापन

गोविंदनगर इलाके में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद होम क्वारंटीन किए गए एक किमी दायरे के लोगों की रेंडम सैंपलिंग के दौरान शनिवार को शाहजमाल के 4325 घरों वाले इलाके में 19 टीमों ने चेकिंग की। यहां चार बाहरी लोग मिले। इनमें से दो संदिग्ध पाये गये। इनके सैंपल लिये गये। 1203 घरों वाले भुजपुरा में छह टीमों की चेंकिंग में एक बाहरी मिला। ऊपरकोट में दस टीमों ने 1804 घरों में चेकिंग की। यहां चार बाहरी लोग मिले।
विज्ञापन

इनके अलावा क्वारसी, स्वर्ण जयंती नगर, हड्डी गोदाम समेत अन्य स्थानों पर सात लोग संदिग्ध मिलने पर इनके नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जंगलगढ़ी उसमानी मस्जिद के 27 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जहां कोरोना पाजिटिव युवक गया था और इन लोगों के संपर्क में आया था। छेरत अस्पताल में क्वारंटाइन आठ लोगों के नमूने भी जांच के लिए भेजे गये हैं। इस तरह शनिवार को दिन भर में 44 नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डा. पीके शर्मा कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए फैज मस्जिद के इमाम के अलावा वहां के 15 लोगों सहित जिले भर के 29 लोगों की रिपोर्ट आ गई है। यह सभी रिपोर्ट निगेटिव हैं। इनमें पिता के साथ मारपीट के आरोप में बृहस्पतिवार को जेल भेजे गए युवक के अलावा उसके संपर्क में आए एक अन्य जेल के बंदी व क्वार्सी थाना हवालात में बंद हुए तीन युवकों का नमूना भी शामिल है। इसके अतिरिक्त पीएससी के एक सिपाही, चेन्नई से लौटे युवक एवं नोएडा से लौटे हरदुआगंज के युवक का नमूना शामिल है। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

युवक की रिपोर्ट निगेटिव आने पर क्वारंटीन पुलिसकर्मी-होमगार्ड रिहा
पिछले दिनों क्वारसी थाना क्षेत्र में धारा 151 में जेल भेजे गये युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद क्वारसी थाने के 11 सिपाही व दो होमगार्ड कार्यमुक्त कर विकास होटल में क्वारंटीन कर दिए गए थे। इन सभी को मुक्त कर दिया गया है। इस खबर के आने के बाद पुलिस महकमे ने और इन सभी के परिवार वालों ने बड़ी राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed