फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona now moves towards the village after the commotion in the city

शहर में हाहाकार मचाने के बाद अब गांव की ओर चला कोरोना

Thu, 21 May 2020 07:06 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 21 May 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Corona now moves towards the village after the commotion in the city
1 - फोटो : अमर उजाला
सावधान हो जाइए। शहर को लपेटे में लेने के बाद कोरोना वायरस ने अब गांव की ओर रुख कर लिया है। महाराष्ट्र से आए सात प्रवासी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सभी संक्रमित प्रवासी जनपद की तहसील अतरौली, इगलास और गभाना के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी हैं। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ से रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। इस रिपोर्ट के बाद जनपद में अब कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 112 तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन



किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ में 300 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। बृहस्पतिवार को वहां से रिपोर्ट आने के बाद अधिकारियों की नींद उड़ गई। सभी सातों प्रवासी ग्रामीण क्षेत्र से हैं और उनका नमूना क्वारंटीन के दौरान लिया गया था। अब इनमें से अधिकतर मरीज घर पहुंच गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के मुताबिक सभी सातों प्रवासी हैं और महाराष्ट्र से आए हैं। सात में से एक 36 वर्षीय युवक छर्रा के दतावली गांव का है। वह महाराष्ट्र के बांद्रा में सिलाई का काम करता था।
विज्ञापन


चंद रोज पहले वहां से आया है और अभी घर में क्वारंटीन है। इगलास के गोरई का 25 वर्षीय युवक महाराष्ट्र के नासिक से आया है। वहां के सोलर स्टेशन में कार्य करता था। संक्रमित लोगों में अतरौली के सहनोल गांव का एक 54 वर्षीय व्यक्ति एवं उसकी 19 वर्षीय पुत्री भी शामिल हैं। अतरौली के बरला निवासी 21 वर्षीय युवक, गभाना के हसनपुर का 23 वर्षीय युवक और अतरौली के बिजौली ब्लाक के मलहपुर का 27 युवक भी संक्रमित हैं। संक्रमित लोगों को लेवल वन हॉस्पिटल में भर्ती किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित लोगों के परिजन एवं संपर्क में आए लोगों का नमूना लेने की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- आज जिले में सात नए संक्रमित घोषित हुए हैं। एक बार फिर जनता से अपील की है कि लोग लॉक डाउन का पालन करें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें। अपने घर पर रहें, सुरक्षित रहें। यदि आप या आपका कोई जानकार कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया है तो तत्काल उसकी सूचना जिला प्रशासन या कंट्रोल रूम को दें ताकि कोरोना की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा सके।-चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी

- कोरोना मीटर--
-112 मरीज अब तक पाए गए जिले में
- 09 मरीजों की अब तक हो चुकी मौत (जयगंज की महिला आगरा में संक्रमित हुई थी, दिल्ली में मौत)
- 50 के मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं
- 52 सक्रिय मरीज 

-- आज के संक्रमितों की सूची--
1-23 वर्षीय युवक गांव हसनपुर गभाना।
2-21 वर्षीय युवक बरला अतरौली।
3- 19 वर्षीय युवती सहनोल अतरौली।
4- 54 वर्षीय व्यक्ति सहनोल अतरौली।
5-36 वर्षीय व्यक्ति दतावली अतरौली।
6-27 वर्षीय व्यक्ति मलहपुर अतरौली।
7-25 वर्षीय युवक गोरई इगलास।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed