फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona infected woman admitted in Agra escaped to Aligarh

आगरा में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला भागकर अलीगढ़ आई

Mon, 11 May 2020 06:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Corona infected woman admitted in Agra escaped to Aligarh
कोरोना संक्रमित महिला मिलने पर पहुंची टीम। - फोटो : CITY OFFICE
बन्ना देवी क्षेत्र के नई बस्ती की कोरोना संक्रमित महिला आगरा से दो दिन पहले भागकर अलीगढ़ आ गई। उसका वहां पर एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसकी भनक लगने पर सोमवार को आगरा पुलिस नई बस्ती आई और महिला को एंबुलेंस से अपने साथ ले गई। इन दो दिनों की अवधि में महिला यहां कई लोगों के संपर्क में आई है। अब इलाके में इस बात को लेकर दहशत है कि कहीं उस महिला के कारण वह तो संक्रमण का शिकार नहीं हो गए।
विज्ञापन

नई बस्ती क्षेत्र की एक महिला का आगरा के एक अस्पताल में उपचार हो रहा था। उपचार के दौरान ही वहां पर जांच में महिला में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया। इसके बाद वहां पर महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। दो दिन पहले यह महिला किसी डग्गेमार वाहन में बैठकर अलीगढ़ आ गई। इस बात की जानकारी क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने आगरा में किसी महिला के अचानक आइसोलेशन सेंटर से लापता होने की जानकारी की। इसके बाद पूरा मामला साफ हो गया कि आगरा से संक्रमित महिला दो दिन पहले भागकर अलीगढ़ आ गई है। सोमवार को आगरा पुलिस अलीगढ़ आ गई। क्षेत्र के पार्षद संतोष धारानी ने बताया कि पुलिस महिला को आगरा वापस ले गई है और उसके पूरे परिवार को क्वारंटीन कर दिया गया है। महिला किस किस के संपर्क में आई है इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed