{"_id":"6081c1088ebc3e8d195ad399","slug":"corona-infected-mayor-admitted-to-jn-medical-college-city-office-news-ali261669436","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित महापौर मो. फुरकान जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित महापौर मो. फुरकान जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती
विज्ञापन
महापौर मो. फुरकान की तबियत खराब होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चंद रोज पहले महापौर मो. फुरकान कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। उसके बाद वह शमशाद मार्केट के समीप स्थित अपने घर पर एकांतवास में थे। दो दिन पहले तबियत खराब होने पर उनको जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका उपचार वहीं चल रहा है।
मो. फुरकान ने बताया कि दिक्कत होने पर वह जेएन मेडिकल कॉलेज में चले आए हैं। सभी जगह अस्पताल भरे हुए हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती की सूचना के बाद महापौर के प्रशंसक चिंतित है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
नगर निगम के कई अधिकारी कोरोना से संक्रमित
महापौर के अतिरिक्त नगर निगम के कई अधिकारी एवं कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। कई बड़े अधिकारी या उनके परिवार में कोई न कोई वायरस से संक्रमित हैं। कुछ अधिकारी के परिजन भी संक्रमित है।
विज्ञापन
2870 लोगों ने लगवाया टीका
जनपद में 27 केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के 2870 लोगों ने टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दुर्गेश ने बताया कि कुल 5013 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें से 2870 लोग टीका लगवाने पहुंचे। 1768 लोगों को प्रथम एवं 1102 लोगों को दूसरी डोज दी गई।