{"_id":"670b9b100b1aac4a7807c117","slug":"copy-of-family-register-will-be-available-online-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: अब ऑनलाइन मिलेगी परिवार रजिस्टर की नकल, नहीं लगाने पड़ेंगे कार्यालयों के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: अब ऑनलाइन मिलेगी परिवार रजिस्टर की नकल, नहीं लगाने पड़ेंगे कार्यालयों के चक्कर
Sun, 13 Oct 2024 03:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:34 PM IST
सार
परिवार रजिस्टर को ऑनलाइन करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ग्राम पंचायतों में जो परिवार रजिस्टर रखे हुए हैं उन सभी को एकत्र करने के बाद उनकी त्रुटियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
परिवार रजिस्टर प्रतीकात्मक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवार रजिस्टर की नकल के लिए अब ग्रामीणों को ग्राम सचिव व सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। खसरा-खतौनी व घरौनी के बाद परिवार रजिस्टर की नकल भी ऑनलाइन मिल सकेगी। अभी तक परिवार रजिस्टर केवल ग्राम पंचायतों में है। सचिव इसकी कॉपी देते हैं।
विज्ञापन
इसके लिए पहले परिवार रजिस्टर का सत्यापन कराना होगा। इसमें नाम, पता व उम्र के साथ जाति-धर्म, साक्षर-निरक्षर जैसे सभी 12 कॉलम में सूचनाएं दर्ज करना अनिवार्य होगा। जिनमें क्रमांक संख्या, मकान नंबर, परिवार के प्रमुख का नाम, परिवार के सदस्यों का नाम, जाति, धर्म, पिता, पति का नाम, जन्म तिथि, साक्षर-निरक्षर सहित अन्य जानकारियां होती हैं।
विज्ञापन
डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि परिवार रजिस्टर को ऑनलाइन करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ग्राम पंचायतों में जो परिवार रजिस्टर रखे हुए हैं उन सभी को एकत्र करने के बाद उनकी त्रुटियों को दूर किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में इसके लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा। ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को आदेश जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन