फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   cook of Harduaganj police station Physical harassment a woman

Aligarh News: हरदुआगंज थाने के रसोइया ने किया महिला से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 30 May 2025 10:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 30 May 2025 10:34 PM IST
सार

पीड़िता ने 25 मई को भी एसएसपी को पत्र लिखकर शिकायत की थी और जिसमें रसोइया पर आरोप लगाया था कि चार माह पहले उसने थाने के मैस में उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
cook of Harduaganj police station Physical harassment a woman
महिला से किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदुआगंज कस्बे की एक महिला ने हरदुआगंज थाने के रसोइया पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना आठ दिन पुरानी है, घटना की रिपोर्ट 29 मई रात दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पीड़िता कस्बे की ही रहने वाली है। उनका कहना है कि चार माह पहले उसकी बकरी थाने में चली गई थी, तभी से थाना हरदुआगंज पर तैनात रसोइया मुकेश निवासी एटा चुंगी अलीगढ़ से जान पहचान हो गई। वह काफी समय से मिलने के लिए दबाव बना रहा था। 
विज्ञापन


आरोपी मुकेश गत 22 मई की रात को 10 बजे दीवार कूदकर पीड़िता के घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसके सास-ससुर जग गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह उन्हें धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता का आरोप है कि मुकेश के पास उसके फोटो और वीडियो भी थे, जिन्हें उसने वायरल कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जांच में थाने के मैस में दुष्कर्म करने की पुष्टि नहीं हुई है। घर पर ही दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आ रही है। सास-ससुर भी इसकी पुष्टि कर रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।-अमृत  जैन, एसपी देहात

पहले लगाया था थाने के मैस में दुष्कर्म करने का आरोप
पीड़िता ने इससे पहले 25 मई को भी एसएसपी को पत्र लिखकर शिकायत की थी और जिसमें रसोइया पर आरोप लगाया था कि चार माह पहले उसने थाने के मैस में उसके साथ दुष्कर्म किया, इसके बाद रात घर में कूदकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लेकिन थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पहली घटना का जिक्र नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed