फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Convicted gangster in ex-MLA murder case

Aligarh: पूर्व विधायक हत्याकांड के सजायाफ्ता कुख्यात सोनू व प्रदीप गैंगस्टर में पेश, विवेचक की गवाही हुई दर्ज

Tue, 20 Jan 2026 06:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 20 Jan 2026 06:03 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी के कुख्यात अपराधियों में शुमार सोनू गौतम व प्रदीप सिंह जिले के हिस्ट्रीशीटर व हत्या आदि के लिए पंजीकृत गैंग में शामिल हैं। लंबे समय से जेल में होने के कारण गतिविधियों पर लगाम लगी हुई है।

विज्ञापन
Convicted gangster in ex-MLA murder case
कोर्ट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अलीगढ़ में इगलास के पूर्व विधायक मलखान सिंह व उनके गनर की हत्या के सजायाफ्ता पश्चिमी यूपी के कुख्यात अपराधी सोनू गौतम व पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोंडा प्रदीप सिंह की 19 जनवरी को गैंगस्टर कोर्ट में पेशी हुई। पूर्व विधायक की हत्या के बाद दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में उन्हें वाराणसी सेंट्रल जेल से पेशी पर लाया गया। इस दौरान सोनू की बन्नादेवी के पुलिस मुठभेड़ के मुकदमे में भी पेशी हुई व विवेचक की गवाही भी दर्ज हुई।

विज्ञापन


पूर्व विधायक मलखान सिंह व उनके गनर सिपाही की वर्ष 2006 में थाना क्वार्सी क्षेत्र की मानसरोवर कॉलोनी में हत्या कर दी गई थी। सियासी रंजिश में इस हत्या का आरोप पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू व उनके साथियों पर लगा, जिसमें 18 लोगों पर चार्जशीट दायर की गई। इन सभी आरोपियों पर थाना क्वार्सी में गैंगस्टर एक्ट भी दर्ज किया गया।हत्याकांड में वर्ष 2023 में 15 आरोपियों को दोषी करार देकर सभी को उम्रकैद से दंडित किया जा चुका है। एक आरोपी अभी फरार है, जबकि दो आरोपियों की मौत हो चुकी है। सभी 15 सजायाफ्ता अलग-अलग जेलों में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन


इसी हत्याकांड के बाद दर्ज हुए गैंगस्टर एक्ट के मामले में शहरी मदनगढ़ी गोंडा के कुख्यात अपराधी सोनू गौतम व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू के साले पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोंडा प्रदीप सिंह को सोमवार को एडीजे विशेष गैंगस्टर कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को वाराणसी सेंट्रल जेल से यहां कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया। अदालत में हाजिरी आदि की प्रक्रिया के बाद दोनों को वापस ले जाया गया। इस बीच सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू को गैंगस्टर एक्ट के अलावा 2015 के बन्नादेवी में दर्ज हुए पुलिस मुठभेड़ के मामले में भी एडीजे विशेष ईसी न्यायालय में पेश किया गया। जहां विवेचक की गवाही दर्ज की गई। इसके बाद दोनों को वापस वाराणासी ले जाया गया। अब दोनों को दो फरवरी को तलब किया गया है।


न्यायालय में जुटी भीड़, रखे सुरक्षा इंतजाम
पश्चिमी यूपी के कुख्यात अपराधियों में शुमार सोनू गौतम व प्रदीप सिंह जिले के हिस्ट्रीशीटर व हत्या आदि के लिए पंजीकृत गैंग में शामिल हैं। लंबे समय से जेल में होने के कारण गतिविधियों पर लगाम लगी हुई है। दोनों की पेशी की खबर पर तमाम करीबियों की भीड़ दीवानी परिसर में जुट गई। इसके चलते दीवानी में सुरक्षा के भी इंतजाम रखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed