फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   contract worker died due to electrocution

Aligarh News: करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मी की मौत

Tue, 23 May 2023 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 23 May 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
contract worker died due to electrocution
करंट की चपेट में आने से विद्युत विभाग के एक संविदा कर्मी की मौत हो गई है। सोमवार को जेई के आदेश पर संविदा कर्मी 30 वर्षीय कोमल सिंह पुत्र दलवीर सिंह निवासी महराजपुर रात आठ बजे के करीब गांव इमलहरा के जंगल में एक किसान के नलकूप की टूटी लाइन को जोड़ने गए थे। इसके लिए उपकेंद्र से शटडाउन लिया था। वह नलकूप के खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहे थे तभी अचानक आपूर्ति शुरू हो गई। इससे कोमल करंट की चपेट में आकर झुलस गए। उनके साथ मौजूद अन्य कर्मी उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे लेकिन मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मृतक के परिवार वालों ने एसएसओ के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। उधर एसडीओ अमित कुमार के अनुसार जांच कराई जा रही है कि किसकी लापरवाही से यह घटना हुई है। कोतवाल सीताराम सरोज के अनुसार तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed