फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Continuously increasing consumption of coconut water

World Coconut Day: नारियल पानी की लगातार बढ़ रही खपत, इम्युनिटी संग देता है ताजगी, कई बीमारियों से रखता है दूर

Sat, 02 Sep 2023 02:18 AM IST
चमन शर्मा अभिषेक तायल, अमर उजाला, अलीगढ़
अभिषेक तायल, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 02 Sep 2023 02:18 AM IST
सार

फल कारोबारियों के मुताबिक नारियल पानी की कर्नाटक, बेंगलुरु, मेंसूर, कोलकाता, गुजरात व दिल्ली से जिले में आपूर्ति होती है। करीब 20 हजार नारियल की रोजाना खपत है। शहर की मंडी में रोजाना दो से तीन ट्रक माल उतरता है।

विज्ञापन
Continuously increasing consumption of coconut water
नारियल पानी पीने के हैं अनगिनत फायदे - फोटो : istock

विस्तार

अपनी ताजगी और तंदुरुस्ती के लिए विश्व में प्रख्यात नारियल पानी की जिले में भी खपत बढ़ गई है। कोरोना काल में लोगों ने इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इसका काफी सेवन किया। बच्चे-बड़ों सभी के लिए यह लाभकारी है। गर्मी में ये आपको शीतलता देता है। जिसे आपके शरीर के साथ-साथ दिमाग भी तरोताजा रहता है।

विज्ञापन


कोरोना से पहले करीब 30 रुपये में बिकने वाला नारियल पानी अब 50 से 80 रुपये तक शहर के बाजारों में बिक रहा है। साल 2019 के बाद इसका प्रचलन बढ़ा है। फल कारोबारियों के मुताबिक नारियल पानी की कर्नाटक, बेंगलुरु, मेंसूर, कोलकाता, गुजरात व दिल्ली से जिले में आपूर्ति होती है। करीब 20 हजार नारियल की रोजाना खपत है। शहर की मंडी में रोजाना दो से तीन ट्रक माल उतरता है। जहां से फिर दुकानदार और फल विक्रेताओं के पास पहुंचता है। 
विज्ञापन


हालांकि कुछ दुकानदार इसे दिल्ली से अपने साधन से भी ला रहे हैं। उनका कहना है कि मंडी के दाम और दिल्ली में दाम में काफी अंतर है। ज्यादा मुनाफे के लिए वह सीधे दिल्ली से नारियल की गाड़ी जिले में लाते हैं। कारोबारियों के अनुसार साउथ से आने वाले बेंगलुरु के नारियल की मांग ज्यादा रहती है। क्योंकि इसका पानी मीठा होने का साथ ही ज्यादा भी होता है। कोलकाता और अन्य जगहों के नारियल का पानी खारा और कम होता है। दोनों की गुणवत्ता और दाम में भी अंतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी-पार्टियों में भी बनाई पहचान

अब ये नारियल शादी, पार्टी व अन्य उत्सवों पर खानपान का हिस्सा भी बन गया है। बाजार में कई ब्रांडेड कंपनियां नारियल पानी बेच रही हैं। वहीं पार्टियों में इसको सजाकर कैटर्स व हलवाई अपना ब्रांड नेम लिखकर आपके सामने पेश करते हैं। जिससे इसकी सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं।  

कई बीमारियों में लाभकारी
डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ानी हो या फिर बीमारी के दौरान मरीज की इम्युनिटी नारियल पानी सभी चीजों में फिट बैठता है। गर्मी में इसके सेवन से शरीर में शीतलता आती है। चिकित्सक भी इसके सेवन की सलाह देते हैं। इससे नारियल पानी के दाम बढ़ गए है। कोरोना के दौरान लोगों ने इसका काफी सेवन किया था। यह स्ट्रेस को कम करने के साथ-साथ पेट की समस्या को दूर करता है और पाचन क्रिया को बढ़ाता है। इसके अलावा त्वचा को भी निखारने में मदद करता है। मॉर्निंग वॉक और जिम जाने वाले भी इसका रोजाना सेवन कर रहे हैं।

किडनी के मरीज लें पहले डॉक्टर की सलाह
डायटीशियन डॉ ऋचा तिवारी बताती हैं कि नारियल पानी विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी के साथ ही कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, जिंक, मैंगनीज, मैग्नीशियम, सोडियम और कॉपर के तत्व होते हैं। हृदय रोग मे इसका सेवन लाभकारी है। लेकिन, किडनी के मरीज इसके सेवन से बचें। डॉक्टर की सलाह के बाद ही लें।  क्योंकि इसमें पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है। इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ ही शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है। ये एक कैलोरी ड्रिंक है, जिससे वजन भी कंट्रोल रहता है।

नारियल पानी का सेवन हर वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद है। रोजाना सेवन से कई बीमारियां दूर रहती हैं। गर्मी में डिहाइड्रेशन की कमी को पूरा करता है। डायरिया, दस्त, बुखार, डेंगू में काफी लाभदायक है। -डॉ. प्रदीप बंसल, बाल रोग विशेषज्ञ
शहर में बेंगलुरु, कर्नाटक, मेंसूर, कोलकाता से नारियल आता है। कोरोना के बाद इसकी मांग बढ़ी है। रोजाना करीब 20 हजार से अधिक नारियल की खपत है। दो से तीन ट्रक माल मंडियों में उतरता है। -मुकेश राठौर, फल कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed