फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Construction of tin shed and floor in District Jail

Aligarh News: जिला कारागार में टीन शेड एवं फर्श का निर्माण

Wed, 05 Apr 2023 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Construction of tin shed and floor in District Jail
भगवान महावीर के 2622 वां जन्मकल्याणक महोत्सव एवं 2550 में निर्वाण वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिला कारागार में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां बने बंदियों के मिलाई स्थल पर बरसात एवं धूप से बचाव के लिए सकल जैन समाज के सहयोग से जैन मुनि सेवा समिति द्वारा टीन शेड एवं फर्श का निर्माण कार्य कराया गया।
विज्ञापन



यहां बने भगवान महावीर सभागार का पूर्व एमएलसी जगवीर किशोर जैन, आशारानी पांड्या न्यूयॉर्क, इंदौर मुनि सेवा समिति के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार जैन, मंत्री विजय कुमार जैन, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन, अनिल कुमार जैन, कैलाश चंद जैन, वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह यादव द्वारा संयुक्त रूप से शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन




गर्मी से बचने के लिए टीन शेड में 12 पंखे दिगंबर जैन महासमिति इकाई के अध्यक्ष सुरेश कुमार जैन, मंत्री अम्बुज जैन, मुनेश जैन, राजीव जैन द्वारा लगाए गए हैं। वाटर कूलर लगाने की घोषणा आशारानी पांड्या ने की। संचालन राजीव जैन एवं आनंद कुमार पांडेय ने किया। यहां जेलर प्रमोद कुमार सिंह, राजेश कुमार राय, संदीप श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर निखिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed