फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Construction of sports complex in Aligarh

Aligarh: होली से पहले बन जाएगा स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स, सीएम करेंगे उद्घाटन, 14 खेलों के लिए है इनडोर स्टेडियम

Sat, 21 Feb 2026 12:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 21 Feb 2026 12:33 PM IST
सार

इस कॉम्प्लेक्स में 14 खेलों के लिए इनडोर स्टेडियम है। इसमें ओलंपिक स्तर का मिनी स्वीमिंग पूल, अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज, चेंजिंग रूम, लॉकर रूम, अतिथि कक्ष, मीडिया रूम, वीआईपी रूम, खेल कार्यालय और दर्शक दीर्घा शामिल हैं।

विज्ञापन
Construction of sports complex in Aligarh
स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण करते नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा - फोटो : नगर निगम

विस्तार

अलीगढ़ शहर में लगभग 50 करोड़ रुपये से बन रहा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स होली से पहले तैयार हो जाएगा। मुख्यमंत्री से इसका उद्घाटन कराने के लिए महापौर लखनऊ जाकर निमंत्रण देंगे।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी योजना से नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण 15 जून 2022 को शुरू हुआ था। करीब 6000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने इस कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार 14 खेलों के लिए इनडोर स्टेडियम तैयार हुआ है। इसमें ओलंपिक स्तर का मिनी स्वीमिंग पूल, अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज, चेंजिंग रूम, लॉकर रूम, अतिथि कक्ष, मीडिया रूम, वीआईपी रूम, खेल कार्यालय और दर्शक दीर्घा शामिल हैं।
विज्ञापन


अलीगढ़ के खिलाड़ी यहां बास्केटबॉल, बैडमिंटन, स्विमिंग, योगा, जिम और अन्य खेल आसानी से खेल सकेंगे। 20 फरवरी को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्मार्ट सिटी, नगर निगम के अधिकारियों व मुख्य अभियंता बीके सिंह के साथ स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को 10 दिन यानी दो मार्च तक सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स दो मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री के द्वारा कराया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। होली बाद उद्घाटन किया जाएगा।-प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त


यह स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स जिले की पहचान बनेगा। इससे जिले में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री को निमंत्रण पत्र देने जल्द लखनऊ जाएंगे।- प्रशांत सिंघल, महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed