फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Constellations will be built in government high schools and inter colleges

Aligarh: 38 राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में बनेंगी नक्षत्रशालाएं, विद्यार्थी जानेंगे खगोल विज्ञान के रहस्य

Tue, 17 Sep 2024 12:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 17 Sep 2024 12:25 PM IST
सार

अलीगढ़ में 38 राजकीय हाईस्कूल व इंटर कॉलेज हैं, जिनकी निष्प्रयोज्य भूमि पर नक्षत्रशालाएं, मिनी स्टेडियम, बागवानी, नर्सरी केंद्र, कौशल विकास केंद्र, डिजिटल पुस्तकालय, ऑनलाइन परीक्षा केंद्र, बहुउद्देशीय सभागार बनेंगे। 

विज्ञापन
Constellations will be built in government high schools and inter colleges
नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में बन रहा इंडोर स्टेडियम - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ जिले के 38 राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में अब नक्षत्रशालाएं बनेगी, इनमें विद्यार्थी खगोल विज्ञान के रहस्य को जान सकेंगे। कॉलेजों की निष्प्रयोज्य भूमि पर नक्षत्रशालाओं के साथ ही मिनी स्टेडियम, बागवानी क्षेत्र, नर्सरी केंद्र, कौशल विकास केंद्र, डिजिटल पुस्तकालय, ऑनलाइन परीक्षा केंद्र और बहुउद्देशीय सभागार बनेंगे, जिससे इन कॉलेजों को कुछ आमदनी होगी। इसके लिए भूमि का चिह्नांकन शुरू हो गया है।

विज्ञापन


शासन ने इन कॉलेजों के संसाधनों में वृद्धि, गुणवत्तापरक शिक्षा, पाठ्यक्रम सहभागिता और पाठ्येत्तर गतिविधियों को बढ़ाने के लिए इस योजना की शुरुआत की है। इसके लिए कॉलेजों की अतिरिक्त भूमि को चिह्नित करने की जिम्मेदारी प्रशासन को दी गई है। जिले में 38 राजकीय हाईस्कूल व इंटर कॉलेज हैं, जिनकी निष्प्रयोज्य भूमि पर नक्षत्रशालाएं, मिनी स्टेडियम, बागवानी, नर्सरी केंद्र, कौशल विकास केंद्र, डिजिटल पुस्तकालय, ऑनलाइन परीक्षा केंद्र, बहुउद्देशीय सभागार बनेंगे। 
विज्ञापन


उप्र शासन के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सभी जिलों को इसका निर्देश पत्र भेजा है। जिसमें उक्त योजना के लिए कॉलेजों की अतिरिक्त भूमि का चिह्नांकन करने का निर्देश दिया गया है। इससे विद्यार्थियों के शैक्षिक हित, खेल, वैज्ञानिक प्रतिभा विकास का होगा। शासन ने अतिरिक्त जमीन का नक्शा भी मांगा है। उधर, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में इंडोर स्टेडियम बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed