फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Constable's faimly sit on strike at ssp office

सिपाही के परिवार ने एसएसपी कार्यालय पर दिया धरना

Thu, 09 Jun 2022 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Constable's faimly sit on strike at ssp office
महानगर के गांधी पार्क क्षेत्र के दुबे पड़ाव स्थित एक होटल में हुई सिपाही की मौत को उसके परिवार वाले आत्महत्या मानने को तैयार नहीं है। एक वर्ष पुराने इस मुकदमे में अब परिवार ने जांच कराने की मांग की है। इसको लेकर परिवार के लोगों ने बुधवार को एसएसपी दफ्तर पर धरना दिया। 24 घंटे में जांच नहीं कराने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आगरा के कागारौल निवासी रामभरोसी का बेटा लोकेंद्र जिला पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था। पुलिस सेवा में 2018 में आने के बाद अलीगढ़ पहला जिला था। आठ मार्च 2021 को लोकेंद्र का शव दुबे पड़ाव के एक होटल में फंदे पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या उजागर हुई, लेकिन परिवार का कहना है कि एक वीडियो देखा था, जिसमें पैर जमीन पर टिके थे। पिता के अनुसार यह घटना संदेह के दायरे में है। इस मामले में आज तक कार्रवाई नहीं हुई। इस पर परिवार यहां आया और धरने पर बैठ गया। साथ में यह कहते हुए चले गए कि अगर 24 घंटे में इसकी जांच किसी अन्य शाखा से नहीं कराई गई तो वे आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed