फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Constable dismissed for running vehicle theft racket

अलीगढ़ः वाहन चोरी रैकेट चलाने का आरोपी सिपाही बर्खास्त

Tue, 14 Dec 2021 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Constable dismissed for running vehicle theft racket
मिर्जापुर में यूपी पुलिस की डायल-100 सेवा में तैनाती के दौरान वाहन चोरी गैंग चलाने वाले जिला पुलिस में तैनात सिपाही को एसएसपी ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह सिपाही अपराध में संलिप्त रहने के कारण मिर्जापुर से यहां प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित किया गया था। यहां तैनाती के बाद से गैर हाजिर था। जांच में पता चला कि वह जेल भी गया और जमानत पर छूटकर भी आया। मगर इसने वापस अपनी आमद नहीं कराई। जांच के आधार पर इसे पदच्युत किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मूल रूप से जौनपुर का रहने वाला सिपाही प्रमोद राय वर्ष 2019 में मिर्जापुर में तैनाती के दौरान चौपहिया वाहन चोरी कराने और उन्हें फर्जी कागजों के आधार पर बेचने के आरोप में गैंग सरगना के रूप में जेल भेजा गया था। इस अपराध में जमानत पर छूटकर आने के बाद उसका प्रशासनिक आधार पर मिर्जापुर से अलीगढ़ तबादला किया गया। यहां पुलिस लाइन से सितंबर 2020 में उसे विशेष संदेशवाहक के रूप में सोनभद्र, कानपुर नगर, सुल्तानपुर, फतेहपुर जनपद रवाना किया गया। इसके बाद उसे 9 अक्तूबर 2020 को वापस आमद दर्ज करानी थी। मगर बिना अनुमति या अवकाश के वह आज तक लौटकर नहीं आया। लंबी गैरहाजिरी पर दिसंबर 2020 में उसे निलंबित कर जब जांच शुरू कराई तो पाया गया कि उस पर मिर्जापुर के कटरा थाना में वाहन चोरी मामले में गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ। उसमें वह जेल गया और जमानत पर भी छूटकर आया। मगर उसने वापस आमद नहीं कराई। इससे महकमे की छवि धूमिल करने का दोषी पाया गया। इस आधार पर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed