फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congressman's demonstration, GT Road Jam

कांग्रेसियों का प्रदर्शन, जीटी रोड जाम

Fri, 09 Jun 2017 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 09 Jun 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
Congressman's demonstration, GT Road Jam
राहुल गांधी की गिरप्तारी के विरोध में गिरप्तारी देते कांग्रेसी। - फोटो : Amar Ujala
राहुल गांधी की गिरफ्तारी की खबर सुनकर कांग्रेसजनों का गुस्सा फूट गया। जीटी रोड पर जाम लगाकर जमकर हंगामा काटा। साथ ही सरकार विरोधी नारेबाजी की। खबर पाकर मौके पर सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव व थाना गांधी पार्क प्रभारी मय पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। यहां जाम खुलवाने को लेकर कांग्रेसियों की पुलिस से तीखी नोंकझोंक हुई। बाद में कांग्रेसजनों ने पुलिस को गिरफ्तारी दी। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में आंदोलन के दौरान पुलिस की गोलियों से मारे गए किसानों के परिजनों मुलाकात करने जा रहे राहुल गांधी को पुलिस ने रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया। राहुल गांधी की गिरफ्तार की खबर फैलते ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता आगरा रोड स्थित जीवन भवन पर एकत्रित हुए।
विज्ञापन


यहां से जुलूस के रूप में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए अचलताल होते हुए रामलीला मैदान पर पहुंचे। यहां सीओ सिटी प्रथम पंकज श्रीवास्तव व गांधी पार्क थाना प्रभारी ने मय पुलिस फोर्स के साथ प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस व कांग्रेसजनों की तीखी नोंकझोंक भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा किसानों का मसीहा होने का ढोंग कर रही है। इसका ताजा उदाहरण मध्यप्रदेश में किसानों पर चली गोलियां हैं। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्यौराज जीवन, राजेश राज जीवन, सत्तो पंडित, आफताफ गोरी, गुड्डू, मोसीन खान, शहवाज, रिंकू खरे, मेघ सिंह, मनोज सिंह, अमित आदि ने गिरफ्तारी दी। 

विरोध के उठे सुर 
 पूर्व सांसद व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के किसानों पर हुए नरसंहार पर राहुल गांधी की गिरफ्तारी देश के लोकतंत्र में काला दिवस है। कहा, किसान आर्थिक स्थिति से जूझ रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय सचिव श्यौराज जीवन सहित गिरफ्तारी देने वाले कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए आह्वान किया है कि शुक्रवार को अतरौली में किसानों के साथ प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी जाएगी। महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव सोमवीर सिंह ने मध्यप्रदेश के मंदसौर की घटना की निंदा की है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जोन-2 प्रवक्ता गिरवर शर्मा, जिला महिला कांग्रेस कमेटी की पं. मंजू गौतम व पीसीसी सदस्य वीरी सिंह बंजारा ने पूरे घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा की। 


सरकार को नहीं दिखाई दे रहा किसानों का दर्द 
 कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान प्रभारी विवेक बंसल ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को किसानों का दर्द दिखाई नहीं दे रहा है। कहा, केंद्र व मध्यप्रदेश सरकार किसान विरोधी हैं। कांग्रेस का एक-एक सिपाही किसानों के साथ है। आखिरी सांस तक किसानों के हित में आंदोलन जारी रहेगा। कहा, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए भाजपा दोषी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed