{"_id":"630924e8a9cb8537ee5c71e1","slug":"congress-took-out-procession-city-office-news-ali2989909134","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: गृहकर बढ़ाने के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला मशाल जलूस, केंद्र सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: गृहकर बढ़ाने के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला मशाल जलूस, केंद्र सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
Sat, 27 Aug 2022 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:24 AM IST
सार
बढ़े गृहकर के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने एक मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
गृहकर बढ़ाने के विरोध में मशाल जुलूस निकालते कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निगम ने भले ही गृहकर के पांच साल के बकाया एरियर की वसूली तो निरस्त कर दी है लेकिन गृहकर की बढ़ी हुई दरों को वापस नहीं लिया है। बढ़े गृहकर के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने एक मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। घंटाघर स्थित आंबेडकर पार्क से शुरू हुआ और नगर निगम कार्यालय पहुंचा।
विज्ञापन
यहां प्रदर्शनकारियों की बात सुनने के लिए किसी भी अधिकारी के मौजूद न रहने पर कांग्रेसियों ने नाराजगी व्यक्त की। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार में न तो सरकार और न ही उसके अधिकारी विरोध की आवाज को सुनना पसंद नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि गृहकर में 50 गुना तक वृद्धि करके जनता को भ्रमित किया है। बढ़ी हुई दरों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता पहले से ही महंगाई एवं बेरोजगारी की मार से जूझ रही है। अब सरकार ने जनता के ऊपर गृहकर की दरें बढ़ाकर कड़ा प्रहार किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह ने भी भी चेतावनी दी कि अगर गृहकर की दरें वापस नहीं की और जनता का उत्पीडन होता रहा तो कांग्रेसजन नगर निगम और भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन करते रहेंगे। यहां बसंत गुरु, रेखा शर्मा, रजनी, लता देवी, मुकेश वार्ष्णेय, विनोद गुप्ता, शाहरुख खान, मुकेश अग्रवाल, नदीम गफूर, डूंगर सिंह, शाहिद खान आदि थे।
विज्ञापन