फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress took out BJP Quit Gaddi march

अलीगढ़ः कांग्रेसियों ने निकाला भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च

Wed, 11 Aug 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Congress took out BJP Quit Gaddi march
महंगाई के विरोध में जुलूस निकालते पूर्व एमएलसी विवेक बंसल व अन्य कांग्रेसी। - फोटो : CITY OFFICE
महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की समस्या, बिगड़ती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च निकाला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में निकाला गया मार्च रेलवे रोड स्थित जिला कमेटी कार्यालय से शुरू हुआ। विभिन्न मार्गों से होता हुआ मैरिस रोड स्थित पेट्रोल पंप के घेराव के साथ समाप्त हुआ।
विज्ञापन

रेलवे रोड से शुरू होकर मार्च पत्थर बाजार, बारहद्वारी चौराहा, सराय हकीम, रसलगंज, कठपुला, होते हुए दीवानी कचहरी, घंटा घर, समद रोड, सेंटर पॉइंट होते हुए मैरिस रोड पर पहुंचा। इस दौरान कांग्रेसियों ने मार्च में बैलगाड़ियों के ऊपर मोटरसाइकिल, गैस सिलेंडर आदि भी रख रखे थे। समापन स्थल पर विवेक बंसल ने कहा कि महंगाई और सरकार के कुप्रबंधन के चलते देश की जनता भारी कष्ट झेल रही है। वर्ष 2019 से पहले ही देश की लगभग 33 फीसदी जनता गरीबी रेखा के नीचे पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोरोना की पहली लहर में प्रवासी मजदूरों के संकट को लेकर सरकार एकदम विफल रही थी और दूसरी लहर में तो उसके प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं ने सरकार की पोल पूरी तरह खोल कर रख दी। इस मार्च में पूर्व विधायक बंसी सिंह पहाड़िया, अलीगढ़ प्रभारी बदरुद्दीन कुरैशी, सह प्रभारी मुकेश धनगर, जिला अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह, महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी उर्फ बॉबी, रूही जुबेरी, शालिनी चौहान, विजय लक्ष्मी सिंह, रूही खान, कृष्णा बहनजी, बेबी जॉन, किरण शर्मा, संध्या शर्मा शबनम बेगम, किरण शर्मा, इमराना बेगम, सीमा, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रूपेश पाठक, उजैर दिलशाद, नौशाद कुरैशी, सुशील गुप्ता, संतोष मिश्रा, तल्हा अबरार, नवेद खान, शहजाद हुसैन, मुश्ताक अहमद, सरदार दलजीत सिंह, साबिर अहमद, विनोद पांडेय, वसीम खान, जियाउद्दीन राही, अमजद अली सिद्दीकी, दिनेश चंद शर्मा, भूदेव प्रसाद, डॉ. शेरपाल सविता, जितेन्द्र कुमार, डॉ. राकेश सारस्वत, नफीस शेरवानी, डॉ. धर्मेंद्र लोधी, आमिल हुसैन, अजय शर्मा, जफरुद्दीन गद्दी, विनोद प्रियदर्शी, गौरांग देव चौहान, बाबुद्दीन, अनुराग सिंह हनी, शाहिद खान, अंकुर मित्तल, हिमांशु दिनेश, वीरेंद्र चौधरी, राजकुमार चौहान, सागर सिंह तोमर, शीलू चंदेल, दिनेश शर्मा, बिजेंद्र सिंह बघेल, अतर सिंह, सुनील कुमार, हनी यादव, राजीव लीडर, आनंद पाल सिंह, आकाश मसीह, जमीर अहमद, हेमंत शर्मा टोटो, राकेश देशराजन, डॉ. सिकंदर खान, आमिर मुन्तजिर, अनिल सिंह चौहान, नितेश कुमार, आजम कुरैशी, ठा. अमित सिंह, बाबू खान, जयदेव उपाध्याय, लियाक़त अली, वीरी सिंह बंजारा, पुरुषोत्तम शर्मा, नादिर खान, अजमेरी मलिक, मुकेश दुबे, नत्थीलाल प्रजापति, बाबू रेयान, मोहम्मद अनवार, मुबाश्शिर अली, मोहम्मद चमन, इरशाद फरीदी, नादिर हुसैन मलिक, अमीरुद्दीन खान, मोहम्मद शाहजेब, कृष्णा कुमार अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, अमीरुद्दीन लाला, राजू सोल्जर, रजत केला, वसीम मलिक, नेत्रपाल सिंह बघेल, पिंकू बघेल, आमिर ठाकुर, अशोक कुमार लोधी, राकेश सिंह लोधी, नसरुद्दीन दरोगाजी कमरुज्जमा खान, गिरवर प्रसाद शर्मा, शफीक कुरैशी, शादाब फजल, मोहम्मद शहबाज, गौरव प्रकाश, संदीप दिवाकर, अमित अग्रवाल, जतन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कोल सभा विधानसभा स्तरीय मार्च कांग्रेस नेता आग़ा यूनुस के नेतृत्व में मेडिकल से दोधपुर चौराहे तक निकाला गया। इस प्रदर्शन में पंडित महेश शर्मा, अनिल कुमार नदीम अहमद, मोहम्मद आसिफ, अहमर अली, शहनाज बेगम, इरम, मदीना, शहजादी, कस्तूरी, सुधा रानी, रूपा कुमारी, कासिम, तमन्ना, अफरोज, राजू हिंदुस्तानी, जाकिर, निसार, फैजान, नीरज सिंह, फूलवंती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक कांग्रेसियों ने भी भरी हुंकार
यूथ कांग्रेस के तत्वावधान में भाजपा गद्दी छोड़ो आंदोलन के तहत रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य कांग्रेस के साथ मिलकर जिला अध्यक्ष रूपेश पाठक, एवं उनके साथियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शुभम सिंह ने बताया की पूरी जनता भाजपा की महंगाई एवं बेरोजगारी त्रस्त है। इस अवसर पर महासचिव मेहंदी अली, प्रवक्ता रियान, राजीव गांधी पंचायत समिति के जिला अध्यक्ष अजय शर्मा , जिला उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, अमित उपाध्याय,अलीगढ़ के प्रभारी संजीव पहाड़िया, आउटरीच डिपार्टमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद बंसल, हनी यादव, जिला सचिव उपेन्द्र दुबे, धनीपुर ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेन्द्र आदि मौजूद रहे।

 बैलगाड़ी पर बाइक और सिलिंडर रखकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

बैलगाड़ी पर बाइक और सिलिंडर रखकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed