फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress scam: 12 lakh crore scam

कांग्रेस ने किया 12 लाख करोड़ का घोटाला

Fri, 12 Apr 2019 01:35 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 12 Apr 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
Congress scam: 12 lakh crore scam
नानऊ पैंठ में आयोजित जनसभा में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Dig Vishal
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जीटी रोड स्थित नानऊ पैंठ में हाथरस के भाजपा प्रत्याशी राजवीर दिलेर के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में 12 लाख करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। वही रकम आज ईडी और इन्कम टैक्स के छापों में निकल रही है।
विज्ञापन


करोड़ों रुपये मिल रहे हैं। ये देश का पैसा है। देश का विकास का पैसा है, जिसको चुनाव आयोग और बाकी संस्थाएं मिल कर पकड़ रही हैं। यूपीए शासनकाल में कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को सपा और बसपा का समर्थन था। कांग्रेस ने समर्थन नहीं मांगा था लेकिन ये दोनों दल जबरदस्ती चिपके थे, क्योंकि इनको सीबीआई का डर था।
विज्ञापन



2017 के बाद यूपी का माहौल बदला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में पहले कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल थी। लेकिन जब 2017 में यहां भाजपा सरकार बनी तो माहौल बदला। आज या तो अपराधी प्रदेश से बाहर हैं। या जेल में हैं। या फिर उनका राम नाम सत्य हो गया। बूचड़खानों को बंद कराया गया। एंटी भू माफिया टास्क फोर्स बनी, एंटी रोमियो सेल बना। यूपी में सरकार बनने के बाद 2.25 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गई है।  युवाओं को प्रतिभा के अनुसार नौकरी मिली। किसी से एक पैसा नहीं लिया गया। आज प्रदेश में बिजली का संकट नहीं है। गांवों में भी बिजली आती है। डार्क जोन में ट्यूबवेल लगवाए गए।  बंद उद्योग चालू हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने सभी वर्ग के लिए किया काम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी सरकार ने विकास योजनाओं में जाति, धर्म और संप्रदाय देख कर नहीं, बल्कि सभी के लिए काम किया। इसलिए 1.50 करोड़ आवास, 4 करोड़ बिजली कनेक्शन, 7 करोड़ उज्जवला गैस कनेक्शन, 7.50 करोड़ शौचालय, 15 करोड़ मुद्रा योनजा के लाभार्थी, 37 करोड़ जनधन खाते और 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिला। लोगों को जाति, धर्म में नहीं बांटा गया। आज देश में हाईवे, मेट्रो, स्कूल, कॉलेज और दूसरे संसाधन भी तेज गति से विकसित हो रहे हैं। स्टार्ट अप, डिजीटल इंडिया के साथ अन्य योजनाएं भी आई हैं।

गन्ना किसानों का बकाया भुगतान किया
सीएम योगी ने कहा कि गन्ना किसानों का बकाया उनकी सरकार ने भुगतान कर दिया है। फसलों का उचित मूल्य दिया। उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों से पूछा कि किसान सम्मान निधि का पैसा खातों में आया कि नहीं..? इसके बाद बोले कि चुनाव के बाद फिर से किसानों के खातों में पैसा आना शुरू हो जाएगा। 


किसान सम्मान निधि के लिए कहीं चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। भाषण के बीच में और अंत में योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जिक्र किया। कहा कि उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला था। आज उनकी कर्मभूमि पर उनके पुत्र एटा सांसद राजवीर सिंह राजू उस विरासत को बखूबी संभाल रहे हैं। सीएम ने आखिर में मंच से हाथरस के भाजपा प्रत्याशी राजवीर दिलेर और एटा प्रत्याशी राजवीर सिंह राजू दोनों के लिए जन    समर्थन मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed