फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress Protest

पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 12 Jun 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Congress Protest
पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मैरिस रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इसके अलावा, जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कांग्रेस कमेटी ने भी बन्ना देवी के पास पेट्रोल पंप धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मैरिस रोड स्थित पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन के दौरान विवेक बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार हर वो काम कर रही है, जिससे जनता का उत्पीड़न हो। सरकार की जनविरोधी नीतियों का सड़क पर उतरकर विरोध करने के लिए कांग्रेस पार्टी अब मैदान में आ चुकी है।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में रूही जुबैरी, माया गुप्ता, शालिनी चौहान, मधु सिंह, गया प्रसाद गिर्राज, ठा. संतोष सिंह, डा. शेरपाल सविता, शाहिद खान, शहजाद हुसैन, भूदेव प्रसाद, आनंद बघेल, रिजवान अल्वी, साबिर अहमद, गौरव ग्रीनलाइन, विन्सेंट जोयल, प्रदीप रावत, कुं. रियाज अहमद, गोपाल मिश्रा, मोहम्मद ताज मेव, हनी यादव, खालिद हाशमी, नीतेश कुमार, पं. विजय सारस्वत, मोहनलाल पप्पू, उजैर दिलशाद, लटूरीमल अग्रवाल, सतीश कुमार, बाबुद्दीन, इमरान शरीफ़, संजय कोठारी, युशांत मिश्रा, अनिल सिंह चौहान, बिजेंद्र सिंह बघेल, अजमेरी मलिक, राजकुमार चौहान, जान मोहम्मद, अरविंद शर्मा, आमिर मुंतजिर, पिंकू बघेल, शकील अहमद, मोहम्मद मुनीर, आमिर पठान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी ने दिया सांकेतिक धरना
अलीगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से बन्नादेवी स्थित खैर वाला पेट्रोल पंप पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।
जिला अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी से जनता पीड़ित है। लोगों के रोजगार चले गए और महंगाई से केंद्र सरकार ने जनता की कमर तोड़ दी है। खाड़ी देशों में कच्चे तेल की कीमतें कम हैं तो भारत में मूल्य वृद्धि क्यों? इस मौके पर युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरांग देव चौहान, कैलाश वाल्मीकि, सौरभ द्विवेदी, राजवीर प्रजापति, ठाकुर अमित सिंह, अनवर अकील, आकाश मसीह, ठाकुर राकेश सिंह चौधरी, रेशम पाल सिंह, डॉ. जैनुल खान, प्रमोद शर्मा, सागर तोमर, नितिन चौहान, वीरी सिंह बंजारा, अभिषेक जैन, अरविंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव श्योराज जीवन के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एडीएम सिटी राकेश मालपाणी को सौंपा गया। कांग्रेस के पूर्व महामंत्री राजेश राज जीवन ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा केवल पांच महीनों में 43 बार पेट्रोल-डीजल के दामों वृद्धि की गई है। कीमतें कम नहीं हुईं तो कांग्रेस आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। इस अवसर पर मोहम्मद पुतन खान, डा. जलालुउद्दीन मलिक, मोहम्मद अनवार, ठाकुर अर्पित सिंह, रूप किशोर उज्जेनवाल, विकास चेतन, जगदीश शर्मा, ठाकुर भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

ब्लॉक मुख्यालय पर भी किया प्रदर्शन
अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व पर्यवेक्षक अखिलेश शर्मा के नेतृत्व में पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही वृद्धि के विरोध में अकराबाद ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष दिवाकर सक्सेना, नीरज वार्ष्णेय, शिशुपाल यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आरिफ खान, राजवीर सिंह, खलील अहमद, ललित सक्सेना, अमन अहमद, शमी खान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed