फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   congress leaders distributed face mask to commuter

लॉकडाउन में गांधीगीरी, कांग्रेसियों ने बिना मास्क लगाए लोगों को भेंट किए मास्क

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
congress leaders distributed face mask to commuter
हाथ सैनिटाइज कराते और मास्क वितरण करते कांग्रेसी - फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो बिना मास्क के ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे ही लोगों को कांग्रेसियों ने गांधीगीरी के माध्यम से जागरूक करते हुए उनके हाथ सैनिटाइज कराए। उसके बाद मास्क भेंट किए।
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनोद पांडे के नेतृत्व में मंगलवार को होली चौक जमीलाबाद पर कांग्रेसियों ने वहां से गुजर रहे वह लोग, जो बिना मास्क के जा रहे थे, उनको रोका। उसके बाद मास्क न लगाने का कारण पूछा। इस दौरान कई लोग ऐसे भी थे, जो मास्क न लगाए जाने पर खुद को शर्मिंदा अनुभव कर रहे थे। उन्होंने वादा किया कि वह अब बिना मास्क के घर से नहीं निकलेंगे। इस अवसर पर यूपी बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट सुरेंद्र मोहन यादव के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अलीगढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सारस्वत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवीन शर्मा, शरद बंसल, नरेश निराला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed