फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress leader Yogesh Dixit snatched his mobile

कांग्रेस नेता योगेश दीक्षित का मोबाइल छीना

Mon, 24 May 2021 01:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Congress leader Yogesh Dixit snatched his mobile
महानगर के रामघाट रोड पर दो दिन पहले बाइक सवार झपटमार कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित से मोबाइल झपट ले गए। वाकये के समय देर शाम कांग्रेस नेता घर से टहलने निकले थे, तभी यह घटना निरंजनपुरी के पास हुई। इस संबंध में क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन

सिटी एन्कलैब सिविल लाइंस निवासी योगेश दीक्षित कांग्रेस में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वाकये के अनुसार दो दिन पहले वे रोजाना की तरह देर शाम घर से क्वार्सी चौराहे की ओर टहलने गए थे। वहां से लौटते समय किशनपुर से जैसे ही निरंजनपुरी की ओर बढ़े, तो वे मोबाइल पर बात करते चल रहे थे।
विज्ञापन

तभी बाइक सवार बदमाश बगल में आए और झपट्टा मारकर उनका मोबाइल ले गए। इस घटना के बाद शनिवार शाम तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द मोबाइल बरामद किया जाएगा। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इधर, योगेश दीक्षित ने कहा है कि पुलिस अधिकारियों को घटना के विषय में बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed