फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   congress in co-partner of tukde-tukde gang

प्रभारी मंत्री बोले, टुकड़े-टुकड़े गैंग की सहयोगी हैं कांग्रेसी

Mon, 06 Jan 2020 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
congress in co-partner of tukde-tukde gang
प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने कांग्रेस को टुकड़े-टुकड़े गैंग का सहयोगी बता दिया। यह भी कहा कि पाकिस्तान के नेता कांग्रेस नेताओं की भाषा बोलते हैं। कांग्रेस हिंदुस्तान की जनता को नागरिकता कानून के नाम पर दुष्प्रचार कर भड़का रही है ताकि अराजकता का माहौल बना रहे।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री रविवार को खैर रोड स्थित सांवरिया गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून जन जागरण अभियान का शुभारंभ किया। बाद में घर-घर जाकर पत्रक का वितरण किया। राणा ने कहा कि नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह ने ऐतिहासिक कार्य किया है, जो तारीफ के काबिल है। यह विपक्ष से सहन नहीं हो रहा है। कांग्रेस झूठा प्रचार कर रही है। देश को तोड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि घर-घर जाकर नागरिकता कानून के बारे में जानकारी दे और कांग्रेस की घिनौनी राजनीति का पर्दाफाश करें। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, ऋषिपाल सिंह, सतीश गौतम, अनिल पाराशर, संजीव राजा, राज कुमार सहयोगी, दलवीर सिंह, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, गौरव शर्मा, हेमंत राजपूत, मीना कुमारी, नत्थी सिंह, सत्या सिंह, रीता राजपूत, मनीष राय, अश्वनी सिंह, संदीप चाणक्य, डॉ. निशित शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed