फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress does what it says it does: Bhupendra Hooda

कांग्रेस जो कहती है, वो करती है : भूपेंद्र हुड्डा

Sun, 06 Feb 2022 10:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Congress does what it says it does: Bhupendra Hooda
क्वार्सी स्थित एक गेस्ट हाउस में जनसभा को संबोधित करते हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्? - फोटो : CITY OFFICE
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व हरियाणा कांग्रेस के विधान मंडल दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को कोल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक बंसल के समर्थन में दो सभाएं कीं। क्वार्सी व डोरी नगर में आयोजित सभाओं में उन्होंने एक ही बात कही कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। साथ ही भाजपा सरकार को किसान विरोधी सरकार करार दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र हुड्डा ने पहली सभा क्वार्सी में की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान विरोधी कृषि कानून लागू कर यह साबित कर दिया कि वह किसान विरोधी है। जब इस कानून का विरोध हुआ और 700 किसान मारे गए तो बिना माफी मांगे, बड़े ही गुरूर के साथ यह कहकर कानून वापस लिया कि शायद हम अपनी बात किसानों को समझा नहीं पाए। उन्होंने कहा कि यह सब चुनावी स्टंट है। यह कानून चुनाव बाद फिर लाया जाएगा। इसलिए अगर गलती कर दी तो फिर पछताओगे। उन्होंने कहा कि ये लोग हमारी पार्टी और हमारी नेता प्रियंका गांधी से घबराए हुए हैं। तभी तो जहां भी प्रियंका गांधी पहुंचती थीं, वहां उन्हें रोकने का प्रयास किया जाता था। उन्होंने प्रियंका गांधी के भरती विधान संकल्प पत्र की तारीफ करते हुए कहा कि इसे अगर लागू किया जाए तो निश्चित तौर पर प्रदेश में बेरोजगारी खत्म होगी। उन्होंने हाथरस कांड को लेकर भाजपा सरकार को कोसा। उन्होंने विवेक बंसल की राजनीतिक शैली की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने उन जैसा नेता नहीं देखा। इस बार गलती को नहीं दोहराना। इस दौरान विवेक बंसल व उनका लोगों ने स्वागत किया। उन्होंने डोरी नगर में जनसंपर्क के दौरान हवन यज्ञ स्थल पर सभा की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह आदि साथ रहे।
विज्ञापन

गहलोत के बेटे ने किया जनसंपर्क
कांग्रेस प्रत्याशी विवेक बंसल के समर्थन में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने बेगम बाग चंपा विहार में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने चंदनिया में जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन मांगा। वे सैनी समाज के गढ़ में घूमे और कांग्रेस को ही अपना खास हमदर्द बताया। इसी क्रम में विवेक बंसल को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed