फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress demonstrated against the government

Aligarh News: कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 01 Apr 2023 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 01 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Congress demonstrated against the government
केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को एक बार फिर कांग्रेसियों ने आगरा रोड पर शहीद भगत सिंह पार्क तक पैदल मार्च निकाला। इसके बाद नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहां राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार सदर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस के आगरा रोड स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक में अलीगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरवर शर्मा व कासगंंज के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि भाजपा द्वारा लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है और विपक्ष की आवाज को डरा-धमका कर दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा संवैधानिक सस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। यदि लोकतंत्र पर आंच आएगी तो हम खामोश बैठने वाले नहीं है।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि आखिर प्रधानमंत्री का अदाणी के साथ क्या संबंध है कि वह उन्हें बचाने पर लगे हैं। बैठक में एक अप्रैल को होने वाले प्रदर्शन की भी रणनीति तैयार की गई। इसके बाद कांग्रेसी ने शहीद भगत सिंह पार्क पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदेश सचिव शरद उपाध्याय नंदा, शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, संतोष शर्मा, धीरेस दीक्षित, कृष्णा गुप्ता, जितेंद्र गौतम एड, बीना गुप्ता एड, विष्णु कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed