फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress declares candidate for Aligarh Mayor gives ticket to CP Gautam

Aligarh News: कांग्रेस ने अलीगढ़ मेयर के लिए प्रत्याशी किया घोषित, सीपी गौतम को दिया टिकट

Sun, 23 Apr 2023 10:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 23 Apr 2023 10:56 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने अलीगढ़ मेयर के पद के लिए चंद्र प्रकाश गौतम यानी सीपी गौतम को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है।

विज्ञापन
Congress declares candidate for Aligarh Mayor gives ticket to CP Gautam
अलीगढ़ कांग्रेस मेयर प्रत्याशी सीपी गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी नगर निकाय चुनाव में अलीगढ़ मेयर के लिए भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया, तो कांग्रेस ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। कांग्रेस ने मेयर पद के लिए पुराने कांग्रेसी सीपी गौतम को टिकट दी है। 

विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी घोषित
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने अलीगढ़ मेयर के पद के लिए चंद्र प्रकाश गौतम यानी सीपी गौतम को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। सीपी गौतम अलीगढ़ में पुराने कांग्रेसी रहे हैं। सीपी गौतम नामांकन के अंतिम दिन 24 अप्रैल को अपना पर्चा दाखिल करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष जादौन ने बताया कि पार्टी ने मेयर पद के लिए सीपी गौतम पर विश्वास जताया है। मेयर पद के लिए 10 प्रबल दावेदार थे। जिनमें से सीपी गौतम के नाम पर पार्टी ने मुहर लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे प्रबल दावेदार

  • कृष्ण प्रताप सिंह
  • सीपी गौतम
  • आगा युनूस खां
  • मौ जियाउद्दीन राही
  • सीता शर्मा
  • रेखा शर्मा
  • अलका लोधी


आसान नहीं होगी भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी की राह
अलीगढ़ मेयर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी की राह आसान नहीं होगी। पिछले चुनाव में बसपा ने भाजपा को मात दी थी। इस बार प्रमुख पार्टियों से दमदार प्रत्याशी मैदान में हैं।

  • आप से राजकुमार  लोधी
  • सपा से ज़मीर उल्लाह खां
  • बसपा से  सलमान शाहिद
  • भाजपा से प्रशांत सिंघल
  • कांग्रेस से सीपी गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed