फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   condition of the street of Mayur Vihar Colony of Aligarh

Aligarh: टूटी सड़क, फैला कीचड़, गुस्साई महिलाओं ने लगाया जाम, नगर निगम के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

Sat, 23 Aug 2025 10:56 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 23 Aug 2025 10:56 AM IST
सार

मयूर विहार कॉलोनी की ऊषा ने कहा कि कीचड़ होने से बच्चे तीन दिनों से स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं। सरिता ने कहा कि कई दिनों से कूड़े वाली गाड़ी भी नहीं आ रही है। ऐसे में घरों में कूड़ा सड़ रहा है। जिसे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन
condition of the street of Mayur Vihar Colony of Aligarh
मयूर विहार में कीचड़ गंदगी को लेकर जाम लगार नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ की मयूर विहार कालोनी की सड़क का निर्माण न होने और हर तरफ कीचड़ फैली होने से नाराज महिलाओं ने 22 अगस्त को रामघाट रोड से बोनरे जीटी रोड को जोड़ने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया। छह घंटे तक जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान महिलाओं ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देर शाम को पुलिस ने रिटायर्ड बुजुर्ग फौजी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मयूर विहार कालोनी की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों के साथ सड़क पर आ गए। बीच में बांस रख कर आवागमन रोक दिया और सड़क पर बैठकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। दीक्षा यादव ने कहा कि कई साल से सड़क कच्ची है। इस पर मिट्टी लाकर डाल दिया गया है। जिससे बारिश के बाद यहां कीचड़ बन गई है । इस रोड से गुजरना भी मुश्किल होता है। ऊषा ने कहा कि कीचड़ होने से बच्चे तीन दिनों से स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं। 
विज्ञापन


सरिता ने कहा कि कई दिनों से कूड़े वाली गाड़ी भी नहीं आ रही है। ऐसे में घरों में कूड़ा सड़ रहा है। जिसे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। शाम को चार बजे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। मगर महिलाएं महापौर को बुलाने पर अड़ी रहीं। शाम करीब सात बजे भाजपा नेत्री रीता राजपूत, पार्षद सुनील और कोतवाल ने महिलाओं को समझा बुझा कर शांत कराया। इसके बाद आवागमन बहाल कराया। सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि मयूर विहार के रिटायर फौजी प्रेमपाल ने महिलाओं को उकसा कर जाम लगवाया था। इस कारण उन पर शांति भंग में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मयूर विहार कॉलोनी की गली में गड्ढे

मयूर विहार कालोनी की सड़क का टेंडर हो चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। अगर समस्या है तो निगम या कैंप कार्यालय आकर बताएं। इस तरह से सड़क जाम करने से समस्या का निदान नहीं होगा। बल्कि लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी।-प्रशांत सिंघल, महापौर

मयूर विहार में कीचड़  में होकर गुजरते बच्चे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed