फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   condition of AMU Dental College

हद हो गई इंतजार की: दांत को कीड़ा खा रहा आज, सफाई होगी सोलह महीने बाद, एएमयू के डेंटल कॉलेज का है यह हाल

Fri, 31 Oct 2025 01:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 31 Oct 2025 01:59 PM IST
सार

मरीज अमरनाथ वर्मा ने बताया कि उनके दांतों में गैप है। इससे काफी दिनों से परेशान हैं। बृहस्पतिवार को डेंटल कॉलेज में दिखाने गए थे। पर्चा बनवाया, तो बताया गया कि आपके मोबाइल पर मेसेज आ जाएगा। एक साल बाद इलाज शुरू हो सकेगा।

विज्ञापन
condition of AMU Dental College
दांत - फोटो : Adobe stock Images

विस्तार

देखिए अगर दांतों में तकलीफ है। कीड़ा लगा है, गैप है या दांत टेढ़े-मेढ़े हैं, तो 10-15 दिन में इलाज की उम्मीद मत लगाइएगा, बल्कि इलाज के लिए 16 महीने तक का इंतजार करना पड़ेगा। ऐसा हम नहीं, पर्चे पर लिखा डॉक्टरों का मुकर्रर वक्त बता रहा है। जी हां, बात कर रहे हैं एएमयू के डाॅ. जेडए डेंटल कॉलेज की। वहीं, आरसीटी (रूट कैनाल ट्रीटमेंट) के लिए मरीजों दो-तीन महीने तक इंतजार करना पड़ रहा है। डेंटल कॉलेज में सिर्फ आरसीटी के रोजाना 50 नए मरीज आ रहे हैं, जबकि ओपीडी में करीब 1200 मरीज पहुंच रहे हैं, जो किसी न किसी दांत की बीमारी से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन

डेंटल काॅलेज की ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है। रोजाना 50 मरीज आरसीटी के लिए आते हैं। मरीजों की आरसीटी के एक साथ नहीं हो सकती है, उन्हें बार-बार बुलाना पड़ता है। मरीजों की हालत देखकर उन्हें समय दिया जाता है।-प्रो. जीएस हाशमी, ओरल व मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग, डेंटल कॉलेज

विज्ञापन

ऐसे मामले

केस-1
एक साल बाद होगा इलाज

मरीज अमरनाथ वर्मा ने बताया कि उनके दांतों में गैप है। इससे काफी दिनों से परेशान हैं। बृहस्पतिवार को डेंटल कॉलेज में दिखाने गए थे। पर्चा बनवाया, तो बताया गया कि आपके मोबाइल पर मेसेज आ जाएगा। एक साल बाद इलाज शुरू हो सकेगा।

केस-2
16 महीने बाद का दिया समय

भावना के दांत टेढ़े-मेढ़े हैं और खराब हैं। दांतों को सही कराने के लिए भावना के पिता संजय शर्मा उसे अगस्त 2024 में डेंटल कॉलेज लाए। डॉक्टर ने मरीज का उपचार करने के लिए पर्चे पर दिसंबर 2025 का समय दिया। मरीज के पिता ने कई बार चक्कर लगाए, लेकिन समाधान नहीं हो पाया।
जेएन मेडिकल कॉलेज में  मरीज के ओपीडी के पर्चेकेस-3
सड़ रहा दांत, कहा नवंबर 2026 में आओ

नगला मल्लाह के रहने वाले मो. आजम के दांत में कीड़ा लगा है। दांत के नीचे जबड़े तक सड़न हो गई है। तत्काल आरसीटी की जरूरत है। आजम कहते हैं कि जब वह एएमयू डेंटल कॉलेज पहुंचे तो उनसे कहा गया कि आप नवंबर 2026 में आएं। तब तक आप दर्द निवारक दवाएं खा सकते हैं। जबकि दांत की सड़न से जबड़े और अन्य दांतों में संक्रमण फैलने की संभावना है।

केस-4
खोखले हो रहे दांत, जनवरी 2027 से शुरू होगा इलाज

शाहजमाल निवासी बुजुर्ग गुड्डी देवी के मुंह में पीछे के दो दांत पूरी तरह खोखले हो गए हैं। इस कारण बहुत दर्द रहता है। खाने पीने में तकलीफ होती है। जब वह डेंटल कॉलेज पहुंची तो उन्हें जनवरी 2027 में आने के लिए कहा गया। तब तक अस्थायी फिलिंग करके दर्द निवारक दवा लेने को कह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed