{"_id":"684e90134c896aca3a0ee5a6","slug":"concerns-of-iranian-students-increased-in-amu-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: ईरानी छात्रों में बढ़ीं चिंता, वीडियो कॉलिंग करके परिजन से ले रहे खैरियत, संपर्क में है इंतजामिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: ईरानी छात्रों में बढ़ीं चिंता, वीडियो कॉलिंग करके परिजन से ले रहे खैरियत, संपर्क में है इंतजामिया
Sun, 15 Jun 2025 05:10 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 15 Jun 2025 05:10 PM IST
सार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में ईरान के छह छात्र पढ़ रह रहे हैं। ईरान-इजराइल के बीच लड़ाई से ईरानी छात्र चिंतित हैं। यूनिवर्सिटी के डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. सैयद अली नवाज जैदी ने बताया कि ईरानी छात्रों के साथ यूनिवर्सिटी खड़ी है। इन छात्रों से इंतजामिया संपर्क में हैं।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : संवाद
विस्तार
ईरान-इजराइल के बीच टकराव को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में पढ़ रहे ईरान के छह छात्र चिंतित हो गए हैं। रोजाना वीडियो कॉलिंग करके परिजनों से खैरियत ले रहे हैं। ईरानी छात्रों के संपर्क में इंतजामिया है।
विज्ञापन
दोनों देशों के बीच गोलाबारी होने से यहां यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे ईरानी छात्रों की धड़कने बढ़ गई हैं। सभी छात्र अलग-अलग पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर पढ़ाई कर रहे हैं। बीएससी, डिप्लोमा डेंटल, पीएचडी, पीएचडी एमबीए, पीएचडी लॉ कर रहे ईरानी छात्र फोन करके अपने परिजनों का हालचाल लेने के साथ ईरान में हो रहे घटनाक्रम के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय छात्र परामर्शदाता व यूनिवर्सिटी के डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. सैयद अली नवाज जैदी ने बताया कि यूनिवर्सिटी में ईरान के छह छात्र पढ़ रह रहे हैं। उनके साथ यूनिवर्सिटी के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि इन छात्रों से इंतजामिया संपर्क में हैं।
विज्ञापन