{"_id":"61aa71ad244098224207de9f","slug":"complete-smart-city-projects-and-handover-to-the-public-city-office-news-ali279690277","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को जल्द पूरा कर जनता को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को जल्द पूरा कर जनता को सौंपे
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का भौतिक निरीक्षण करते निदेशक स्मार्ट सिटी मिशन कुनाल।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय आवास एवं शहरी विभाग मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं मिशन निदेशक, स्मार्ट सिटी कुनाल कुमार ने शहर में स्मार्ट परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अचलताल, लाल डिग्गी स्थित आई ट्रिपल सी, स्मार्ट रोड एवं नगर निगम स्थित आई ट्रिपल सी (अस्थायी) का निरीक्षण किया। मिशन निदेशक ने अधिकारियों को स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा कर जनता को समर्पित करने के निर्देश दिए।
स्मार्ट सिटी के मिशन निदेशक कुनाल कुमार (आईएएस) अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर और झांसी के दौरे पर निकले हैं। शक्रवार को वह अलीगढ़ पहुंचे। मंडलायुक्त/स्मार्ट सिटी लिमिटेड के चेयरमैन गौरव दयाल, नगर आयुक्त/सीईओ गौरांग राठी, मुरादाबाद के संजय चौहान, बरेली के अभिषेक आनंद, झांसी के अवनीश राय और सहारनपुर के नगर आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईटो ज्ञानेंद्र सिंह के साथ मिशन निदेशक ने निर्माणाधीन अचलताल, लाल डिग्गी स्थित आई ट्रिपल सी, लाल डिग्गी से घंटाघर तक स्मार्ट रोड एवं सेवा भवन स्थित आई ट्रिपल सी का निरीक्षण किया।
हैबीटेट सेंटर के नाम से जाना जाएगा आई ट्रिपल सी
अचलताल पर निरीक्षण के दौरान मिशन निदेशक ने निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने, पब्लिक की निगरानी के लिए डिजिटल काउंटर मीटर लगाने, अचल सरोवर के पानी की नियमित जांच के लिए वाटर क्वालिटी सिस्टम लगाने का निर्देश दिया। निर्माणाधीन आई ट्रिपल सी के निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी के चेयरमैन गौरव दयाल ने बताया कि जन भावनाओं का ध्यान रखते हुए आई ट्रिपल सी का नाम हैबीटेट सेंटर करने का निर्णय लिया गया है। सीईओ गौरांग राठी ने भवन में सभी फ्लोर पर दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। मिशन निदेशक ने निर्माण कार्यों को जल्दी पूरा करने, बिल्डिंग में स्मॉग, फायर कंट्रोल के निर्देश दिए। स्मार्ट रोड के निरीक्षण के दौरान रोड की निगरानी आई ट्रिपल के हाईटेक कैमरे की मदद से हर समय करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
सेवा भवन स्थित आई ट्रिपल सी की देखी कार्यप्रणाली
नगर निगम के सेवा भवन में मिशन निदेशक ने आई ट्रिपल सी की कार्यप्रणाली देखी। स्मार्ट सर्विलांस, स्मार्ट कैमरे, स्मार्ट वीडियो मैसेजिंग बोर्ड, ई चालान, ड्रोन से शहर की निगरानी, इमरजेंसी कॉल बॉक्स सिस्टम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, एनवायरमेंट सेंसर, आपात काल में ट्रैफिक को मैनेज करने हेतु ग्रीन कॉरिडोर, नगर निगम के डॉक्यूमेंट का डिजिटलाइजेशन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने नगर आयुक्त गौरांग राठी को टैक्सेशन में आई ट्रिपल सी की मदद लेने का निर्देश दिया। साथ ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट व्यवस्था को प्रभावी बनाने, कूड़ा उठाने व कूड़ा सड़क पर पड़े होने की सूचना को पब्लिक द्वारा व्हाट्सएप के जरिए आई ट्रिपल सी को भेजने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।