{"_id":"6258747536428463d5139dbe","slug":"complaint-to-cm-about-the-smell-of-fat-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः शहर में चर्बी की दुर्गंध की शिकायत सीएम से की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः शहर में चर्बी की दुर्गंध की शिकायत सीएम से की
Fri, 15 Apr 2022 01:00 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पशु कट्टी और मीट निर्यात कारोबार के लिए देश दुनिया में विख्यात अलीगढ़ शहर में चर्बी की दुर्गंध समय-समय पर परेशानी का सबब बन जाती है। चुनावी दौर में दुर्गंध आने पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिप्पणियां की जा रही थीं। मगर अब तक इस दुर्गंध पर विराम नहीं लग पाया है।
शाम होते ही पुराने शहर में चारों ओर ये दुर्गंध परेशानी का सबब बनती है। लोग बस यही कहते सुने जाते हैं कि अब भी दुर्गंध बंद नहीं होगी तो कब होगी। इस संबंध में जय यादव सहित तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर आवाज उठाई है। मुख्यमंत्री तक से ट्विटर के जरिये शिकायत की है।
विज्ञापन
इस विषय में सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुराने शहर का रोरावर क्षेत्र इसके लिए बदनाम है। क्षेत्र में सघन चेकिंग कराई जाएगी। कहीं भी अगर अवैध रूप से इस तरह का काम पाया गया तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के मीडिया प्रभारी राजेश गुप्ता ने बताया कि नगर निगम का कट्टीघर पांच वर्ष से बंद है। इसके अलावा नगर निगम सीमा में कोई स्लाटर हाउस नहीं है। इसके अलावा कहां, कौन अवैध व्यापार कर रहा है, ये जांच का विषय है। ब्यूरो
विज्ञापन