फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Complaint given against former MLA Jamirullah and Salman

पूर्व विधायक जमीरउल्लाह व सलमान के खिलाफ दी तहरीर

Sat, 19 Jun 2021 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Complaint given against former MLA Jamirullah and Salman
पूर्व विधायक जमीर उल्लाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे भाजपाई। - फोटो : CITY OFFICE
पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्ला एवं एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सलमान इम्तियाज के खिलाफ भाजपा नेताओं ने थाना देहली गेट में तहरीर दी है। भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री अनीता जैन एवं महानगर मंत्री संजू बजाज के साथ भाजपा कार्यकर्ता थाना देहली गेट पहुंचे। संजू बजाज ने आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक एवं छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मॉब लिंचिग की अफवाह फैलाकर उत्पात मचाने की नाकाम कोशिश की। भाजपा नेताओं का दावा है कि एक हिंदू युवती बड़ा बाजार से अपने भाई के साथ गुजर रही थी।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक ने कमेंट व बदतमीजी की। भीड़ इकट्ठा देख चालक वहां से भाग गया। शहर में अफवाह फैला दी गई कि एक पक्ष ने चालक को मारकर शव गायब कर दिया है। इसकी वजह से शहर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। मामले को धार्मिक रंग देने के लिए नारे लगाए गए। जबकि ई-रिक्शा चालक नशे की हालत में देर रात्रि को बस स्टैंड पर मिल गया। संजू बजाज ने पूर्व विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक बातें भी कहीं। हर्षद हिंदू ने सलमान इम्तियाज एवं जमीरउल्ला के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर सौरभ चौधरी, विशाल देशभक्त, सोनू कश्यप, गजेंद्र, राहुल, करण माहौर, दिनेश अग्रवाल, संजय भीलवाड़ा, जुबिन वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। इधर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह ने रात में भीड़ के साथ पूर्व विधायक के थाने पहुंचे को साजिश करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed