{"_id":"6503628822f7436f38079fb4","slug":"committed-suicide-by-hanging-from-a-tree-outside-the-village-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-158-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: फंदे पर लटककर दी जान, छोड़ गया दो बेटे व छह बेटियों को रोता-बिलखता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: फंदे पर लटककर दी जान, छोड़ गया दो बेटे व छह बेटियों को रोता-बिलखता
Fri, 15 Sep 2023 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:14 AM IST
सार
दोपहर करीब दो बजे पप्पू घर से निकल गए थे। रात करीब नौ बजे किसी ग्रामीण ने पप्पू का शव पेड़ पर लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
बुधवार की देर रात गांव सिंधौली खुर्द में गांव के बाहर नलकूप के पास पेड़ पर फंदे से लटककर एक किसान ने अपनी जान दे दी। गांव निवासी 48 वर्षीय पप्पू पुत्र जोधपाल बुधवार की दोपहर करीब दो बजे घर से निकल गए थे।
विज्ञापन
रात करीब नौ बजे किसी ग्रामीण ने पप्पू का शव पेड़ पर लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वह अपने पीछे दो बेटे व छह बेटियों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन