फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Commercial tax worker scorched due to electrix shock

लटकते तार में उलझकर वाणिज्यकर कर्मी झुलसा

Thu, 15 Jul 2021 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Commercial tax worker scorched due to electrix shock
विकास भवन के मुख्य द्वार पर लंबे समय से लटक रहे 11 हजार केवीए के विद्युत तार के छू जाने से वाणिज्य कर अधिकरण का एक कर्मचारी बुरी तरह झुलस गया। उसे गंभीर अवस्था में वरुण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विकास भवन के मुख्य द्वार के सामने से होकर निकली 11 हजार केवीए की विद्युत लाइन का एक तार लंबे समय से लटका हुआ है। सोमवार को विकास भवन स्थित वाणिज्य कर अधिकरण अलीगढ़ पीठ में दफ्तरी पद पर नियुक्त 58 वर्षीय लोकपाल सिंह द्वार के पास के नाले में लघुशंका कर रहे थे। लघु शंका से निवृत्त होने के बाद जैसे ही वह सीधे खड़े हुए तभी उनका सिर तार से छू गया। इससे उनका चेहरा व पीठ बुरी तरह झुलस गई और वह नाले में गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तत्काल कार्यालय में सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे कर्मचारी उन्हें पहले दीनदयाल अस्पताल ले गये। वहां से वरुण अस्पताल ले जाकर उन्हें भर्ती करा दिया। इसके बाद उनके परिवार वाले उन्हें देहरादून ले गए। इस हादसे से सवाल उठ रहा है कि आखिर लटकते विद्युत तार को क्यों सही नहीं कराया जा रहा है? मुख्य द्वार से सीडीओ समेत अन्य उच्चाधिकारी गुजरते हैं। यदि यह तार उनकी गाड़ी से छू गया तो क्या होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed