Aligarh News: शहर में बनेगा व्यावसायिक सह-आवासीय कांप्लेक्स, नगर निगम बोर्ड बैठक में मिली मंजूरी
आवासीय कांप्लेक्स में सोलर एनर्जी और वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) की भी व्यवस्था होगी। वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ शहर को जल्द ही एक आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल व्यावसायिक-सह-आवासीय कांप्लेक्स की सौगात मिलेगी। नगर निगम जमालपुर में गाटा संख्या 326 पर 0.4720 हेक्टेयर भूमि पर इस परियोजना को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत विकसित करेगा। इस प्रस्ताव को 19 जुलाई नगर निगम की बोर्ड बैठक में मंजूरी मिल चुकी है।
यह कांप्लेक्स न केवल शहर की व्यावसायिक और आवासीय जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक सुविधाएं भी प्रदान करेगा। कांप्लेक्स के निर्माण के लिए नगर निगम जल्द ही एक कार्यदायी संस्था का चयन करेगा। इस परियोजना में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी गई है। इसमें प्राकृतिक हवा और रोशनी के लिए ओपन रूफ और वेंटिलेशन सिस्टम का उपयोग किया जाएगा।
आवासीय कांप्लेक्स में सोलर एनर्जी और वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) की भी व्यवस्था होगी। वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पार्षद असलम नूर ने कहा कि पार्किंग की समस्या और पर्यावरण संरक्षण के लिए यह कांप्लेक्स एक महत्वपूर्ण कदम है।
जमालपुर में नगर निगम की खाली जमीन पर इको फ्रेंडली व्यावसायिक कम आवासीय कांप्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही नगर निगम कार्यदायी संस्था का चयन करेगा।- प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त