फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Come from anywhere Moradabad or Delhi, pits will welcome

अलीगढ़ः मुरादाबाद या दिल्ली कहीं से भी आएं, स्वागत करेंगे गड्ढे

Sat, 24 Jul 2021 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Come from anywhere Moradabad or Delhi, pits will welcome
रामघाट रोड पर पीएसी के पास गड्ढे में गिरा ई रिक्शा। - फोटो : CITY OFFICE
कहते हैं कि किसी शहर के प्रवेश द्वार की सुंदरता उस शहर के अंदर की सुविधाओं की बानगी होती है। मगर हमारे शहर के दो प्रवेश द्वार आगरा रोड और रामघाट रोड की सुंदरता यहां आने वालों को सुविधाओं की ओर मुंह चिढ़ाते नजर आते हैं। ऐसा नहीं कि इस समस्या की जानकारी संबंधित महकमों के अलंबरदारों या सियासतदांओं को नहीं पता। मगर पता नहीं क्यों सभी चुप्पी साधे बैठे हैं और कब इस ओर ध्यान देंगे, किस बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। किसी के कुछ समझ नहीं आ रहा।
विज्ञापन

आलम यह है कि आप चाहें मुरादाबाद, नरौरा, बदायूं अथवा कानपुर, दिल्ली और आगरा से आएं, लेकिन आप अलीगढ़ में आसानी से प्रवेश नहीं कर सकेंगे। मुरादाबाद को जोड़ने वाली रामघाट रोड पर पीएसी के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर आपके वाहन की फिटनेस का कड़ा इम्तिहान होगा तो आगरा रोड पर नगला मंदिर के समीप भी सड़क को चपेट में लेकर बह रहा गंदा पानी एवं बडे़े-बड़े गड्ढे आपके स्वागत में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। बजट न आने तक पीडब्लूडी ने रामघाट रोड पेट्रोल पंप के सामने की जर्जर रोड व नाला निर्माण से हाथ खड़े कर दिए हैं तो आगरा रोड पर व्याप्त समस्या के प्रति नेशनल हाइवे अथारिटी के अधिकारियों ने अनभिज्ञता जाहिर कर दी है। परियोजना निदेशक ने कहा है कि वह मामले की जानकारी कराएंगे। उसके बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा। इधर कमिश्नर ने बजट आने तक वैकल्पिक इंतजाम कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

रामघाट रोड पीएसी के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। निरंतर जलभराव की वजह से सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस मामले में बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने प्रशासन को पत्र लिखकर समस्या का निस्तारण करने का अनुरोध किया था। इसके बाद निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई। विभाग ने इसके लिए 3.33 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया। इसमें जर्जर 107 मीटर के हिस्से में सीसी रोड व आसपास के घरों के पानी की निकासी के लिए पीएसी एवं पेट्रोल पंप की साइड नाला निर्माण कराया जाना था। हरदुआगंज के अहीरपाड़ा निवासी रामकुमार आर्य ने भी इस मामले में मुख्यमंत्री से आनलाइन शिकायत की। इसके जवाब में पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता ने डीएम को पत्र लिखकर वित्तीय संसाधन उपलब्ध होने तक निर्माण कार्य से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर यातायात को सुगम बनाने के लिए सड़क के गड्ढों में ईंटे डालकर उसे समतल कराने का काम करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर आगरा रोड पर बाईपास फ्लाईओवर की सर्विस रोड के टूटे होने व जलभराव की समस्या भी लंबे समय से चली आ रही है। सर्विस रोड से सटे नगला मंदिर गांव में जल निकासी के साधन न होने से पूरे गांव का पानी यहां एकत्रित हो जाता है। इसके चलते एनएचएआई वहां पर पक्की सड़क का निर्माण नहीं करा पा रहा है। यह गांव पहले तो नगर निगम सीमा में था। मगर, अब बाहर हो चुका है। नाला निर्माण का प्रस्ताव सालों से लंबित पड़ा हुआ है। मगर, पंचायत राज विभाग एवं नगर निगम इसे एक दूसरे पर टाल रहे हैं। जबकि सड़क निर्माण के लिए जिम्मेदार एनएचएआई के अधिकारी तो मामले की जानकारी तक से इंकार कर रहे हैं। हालात इतने विकट हैं कि यहां सड़कों पर हिचकोले खा रहे गंदे पानी एवं सड़कों के गहरे गड्ढों में फंसकर कई वाहन पलट चुके हैं और कई घायल हो चुके हैं।

आगरा रोड नगला मंदिर के पास सड़क टूटी होने एवं जलभराव की जानकारी नहीं है। अफसरों की टीम भेजकर समस्या दिखवाई जाएगी। इसके बाद हरसंभव कार्रवाई की जाएगी।
अरुण यादव, परियोजना निदेशक एनएचएआई, आगरा डिवीजन
रामघाट रोड पेट्रोल पंप के पास जलभराव एवं सड़क पर गड्ढों की समस्या बजट मिलने के बाद ही दूर हो सकेगी। फिलहाल यहां गड्ढों में ईंटें आदि डलवाकर मार्ग को समतल कराकर यातायात को सुगम बनाने का काम कराया जाएगा। बजट मिलते ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
गौरव दयाल, कमिश्नर अलीगढ़ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed